Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 जनवरी 2025। श्रीडूंगरगढ़ में सरकारी खरीद में लगातार भ्रष्टाचार के साथ अनियमितताओं के आरोप किसानों द्वारा लगाए जा रहें है। वहीं खरीद को लेकर जांच के आदेश भी जयपुर से दिए गए है। ऐसे में खरीद पांच दिन से बंद होने से परेशान किसानों का सब्र शनिवार को टूट गया और किसान उपखंड कार्यालय के सामने सड़क पर बैठ गए है। यहां किसानों द्वारा किसान एकता जिंदाबाद के नारे लगाते हुए किसानों की मूंगफली खरीद शुरू करने की मांग कर रहें है। वहीं विभागीय अधिकारी से प्राप्त सूचना के अनुसार माल उठाव की प्रक्रिया पूरी तरह से प्रभावित हो गई है ऐसे में शनिवार को खरीद संभव नहीं होगी। वहीं सोमवार तक खरीद सुचारू होने की संभावनाएं है। विभाग के अनुसार सेरूणा में दिया गया वेयरहाऊस भर गया व आज बरसात से माल भी भीग गया है। जिससे माल उठाव नहीं हो पा रहा है। विभाग द्वारा शुक्रवार देर शाम को एक वेयरहाऊस सूरतगढ़ व एक लूणकरनसर में दिए गए है जिससे माल उठाव कल तक प्रारंभ होगा और सोमवार को खरीद सुचारू हो सकेगी। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हाइवे से किसानों को उठा दिया है। किसानों ने नायब तहसीलदार को ज्ञापन देकर 3.30 बजे तक तुलवाई प्रारंभ करवाने की बात कही है। वहीं किसानों ने तुलवाई प्रारंभ नहीं होने पर पुन सड़क पर बैठने की बात कही है। यहां पूर्व पार्षद आशीष जाड़िवाल, किसान सभा के सीताराम गोदारा व मुकेश ज्याणी सहित अनेक किसान मौजूद है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खरीद बंद होने से परेशान किसान बैठे सड़क पर, लगाए नारे, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हाइवे खुलवाया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हाइवे रोकने का प्रयास, कुछ ही पलों में लगी लाइन, पुलिस ने हाइवे दुरस्त करवाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नायब तहसीलदार को दिया ज्ञापन, दोपहर 3.30 बजे तक तुलवाई प्रारंभ करवाने की मांग की।