Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 जनवरी 2025। जैन समाज की सांगठनिक इकाई का महत्वपूर्ण संगठन अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद द्वारा समाज के युवाओं व युवतियों के लिए कॉन्फिडेंट पब्लिक स्पीकिंग की कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस सात दिवसीय कार्यशाला में समाज के 30 युवकों व युवतियों ने भाग लिया व पब्लिक स्पीकिंग की स्किल में महारात हासिल की है। इस कार्यशाला का रविवार को दीक्षांत समारोह के साथ समापन होगा। कार्यशाला के संयोजक प्रदीप पुगलिया ने बताया कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी तेरापंथ युवक परिषद, श्रीडूंगरगढ़ द्वारा कॉन्फिडेंट पब्लिक स्पीकिंग की इस कार्यशाला का आयोजन 6 जनवरी से 12 जनवरी 2025 तक तेरापंथ भवन धोलिया नोहरा में किया गया है। जिनका कल दीक्षांत समारोह होगा और सभी संभागियों को ग्रेजुएशन सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे। मंत्री अमित बोथरा ने जानकारी देते हुए बताया की दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता अभातेयुप के राष्ट्रीय संगठन मंत्री अमित सेठिया करेंगे और कार्यक्रम में संगठन सदस्यों सहित अनेक मौजिज लोग शामिल होंगे। तेयुप अध्यक्ष मनीष नौलखा ने बताया कि इस कार्यशाला में शामिल होने वाले प्रतिभागी आत्मविश्वास और भरपूर ऊर्जा के साथ मंच पर बोलने का साहस कर अपने व्यक्तित्व में निखार ला सकते है तथा व्यक्तित्व विकास के इस आयोजन में विभिन्न सहयोगियों व तेयुप टीम का पूरा सहयोग रहा है।