Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 जनवरी 2025। क्षेत्र के गांव ठुकरियासर में स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान व उसके पास ही स्थित एक होटल की पानी की टंकियों में किसी असामाजिक तत्व द्वारा कीटनाशक डाल दिया गया। घटना की जानकारी अभिभावकों को मिली तो वे बड़ी संख्या में स्कूल पहुंच गए व सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग कर रहें है। स्कूल के प्रधानाचार्य भागीरथ भादू ने बताया कि गत सोमवार को शाम करीब 6.30 बजे किसी असामाजिक तत्व ने पानी के टैंक, पीछे की ओर रखी एक टंकी व एक अन्य खाली पड़ी टंकी में कलोरो या रोगर डाल दिया। पास स्थित एक होटल की टंकी में भी यही कारस्तानी की गई। जानकारी मिलने पर अगले ही दिन तुरंत टंकियों की साफ सफाई करवा दी गई है। स्कूल में छोटे बच्चों की छुट्टियां चल रही है व बड़े बच्चों को घटना की जानकारी दे दी गई थी। जब घटना की जानकारी अभिभावकों तक पहुंची तो वे शनिवार सुबह स्कूल पहुंच गए। यहां ग्रामीणों सहित पंचायत समिति सदस्य लालचंद ने कड़ी नाराजगी जताते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है। प्रधानाचार्य ने बताया कि आज इस मामले में पुलिस को लिखित परिवाद देकर मामले की जांच की मांग की जाएगी। ग्रामीण भी उनके साथ थाने पहुंच कर थानाधिकारी से तुरंत कार्रवाई करते हुए पानी की टंकी में जहर डाल कर बच्चों के जीवन को खतरे में डालने के आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग करेंगे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव ठुकरियासर में एकत्र हुए ग्रामीणों ने बच्चों के जीवन को खतरे में डालने वाले आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहें है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्कूल के निकट इस होटल में भी पानी की टंकी में डाला कीटनाशक।