Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000000000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 जनवरी 2025। बड़ी खबर ट्रोमा व उपजिला अस्पताल से नए नर्सिंग कार्मिकों की नियुक्ति की आई है। शुक्रवार सुबह जारी एक आदेश में श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल व ट्रोमा के लिए आवंटित 35 नर्सिंग कर्मियों की नियुक्ति यहां दे दी गई है। ये सभी कार्मिक शुक्रवार या शनिवार को जॉइन कर लेंगे। अस्पताल प्रभारी डॉ एसके बिहाणी ने बताया कि 35 ओर कार्मिकों के होने से क्षेत्र में आमजन को अब 24 घंटे बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेगी। बिहाणी ने पूरी सुविधाओं को विस्तार देने के लिए शीघ्र ही बड़े भवन की आवश्यकता भी जताई।
ये 35 आए श्रीडूंगरगढ़।
श्रीडूगरगढ़ टाइम्स। ट्रोमा व उपजिला अस्पताल में 35 नए नर्सिंग कार्मिकों की नियुक्ति के आदेश आ गए है। इनमें पूनम कुमारी, नरेन्द्र कुमार नायक, विजय कुमार सिहाग, भारती, प्रमोद कुमारी, राजकुमार चाहर, मनोज कुमारी, प्रमिला कुमारी, कैलाश चंद, किरण कुमारी, नानू कुमारी, मैना सारण, कविता, बुलकेश, मिप्पू, सरोज बाला, संजू, अमृता भवारियां, निर्मला कंवर, रविना चौधरी, संगीता कुमारी, विमला, संगीता चिराना, दया कांतिवाल, तेजू, नीलम, निरमा, गायत्री कुमारी, मोहित, इंद्रा कुमारी, ममता, मनोज कुमारी, प्रियंका, सरोज चौधरी को श्रीडूंगरगढ़ लगाया गया है।
छोटे भवन की समस्या, ट्रोमा व उपजिला का निर्माण अटका।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सरकार द्वारा ट्रोमा व उपजिला अस्पताल के लिए घोषित पूरा स्टाफ दिए जाने के बाद एक बार फिर ट्रोमा व उपजिला अस्पताल की आवश्यकता बढ़ गई है। वहीं इसके शीघ्र निर्माण की मांग को बल मिलेगा। अब इतने स्टाफ के साथ वर्तमान भवन के छोटा पड़ने की समस्या भी खड़ी हो गई है। विभाग द्वारा भी भवन की आवश्यकता पर बल दिया जा रहा है। विभिन्न कार्मिकों ने भवन की जरूरत बताई। बता देवें ट्रोमा सेंटर निर्माण लंबे समय से विवादों में उलझा है और निर्माण लंबित ही पड़ा है। विभिन्न स्तरों पर लगातार इस मांग को उठाया जा रहा है।