Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000000000000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 जनवरी 2025। क्षेत्र में ग्रामीण सड़क पर एक ट्रेक्टर द्वारा बाइक सवार को टक्कर मारने व उसके बाद ईलाज के रूपए देने से मना करने पर घायल ने श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंच कर 8 माह बाद ट्रेक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। क्षेत्र के निकटवर्ती गांव रेड़ा, सांडवा निवासी 36 वर्षीय पप्पूराम पुत्र गोपालाराम जाट ने गांव कल्याणसर निवासी रामप्रताप गोदारा के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि वह गांव लिखमादेसर की रोही में खेत काश्त पर लेकर काश्तकारी करता है। गत वर्ष 2 मई 2024 को अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल पर अपने गांव रेड़ा जा रहा था। कल्याणसर नया से निकलने पर एक ट्रेक्टर चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। पत्नी सड़क के साईड में कच्ची मिट्टी में गिर गई व मोटरसाइकिल सहित ट्रोली के नीचे फंस गया जिससे उसका दायां पैर टूट गया। ट्रेक्टरचालक रामप्रताप ने गाड़ी मंगवाई व सरकारी अस्पताल लेकर गया वहां से बीकानेर तक साथ गया व उसके ईलाज का खर्च देने का वादा किया। पैर का ऑपरेशन हुआ और वह कई दिनों तक भर्ती रहा। परिवादी ने आरोपी से कई बार बात की परंतु काफी दिनों बाद उसने ईलाज के रूपए देने से मना कर दिया। परिवादी ने बताया कि अब भी उसका पैर सही नहीं हुआ व उपजिला अस्पताल श्रीडूंगरगढ़ में उसका ईलाज चल रहा है। परिवादी ने पुलिस से अब कार्रवाई कर न्याय दिलवाने की मांग की। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल धमेन्द्र मीणा को दी है।