Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-01-06 at 21.11.28
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 जनवरी 2025। हाइवे पर गांव कितासर के बस स्टैंड पर एक बाइक ट्रेलर से टकरा गई जिसमें एक जना गंभीर घायल हुआ है। घायल लाछड़सर निवासी 36 वर्षीय शंकरलाल जाट है। युवक बाइक पर कितासर से अपने गांव की ओर जा रहा था। तभी राजलदेसर से श्रीडूंगरगढ़ की ओर आ रहें एक ट्रेलर से उसकी बाइक टकरा गई। गरीब सेवा संस्थान के सेवादार, घायल को उपजिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायल को तुरंत बीकानेर रेफर कर दिया गया है। मेडिकल टीम ने तत्परता से घायल का ईलाज किया। संस्थान के रामनिवास व चैनाराम घायल के साथ है व परिजनों को सूचना दे दी गई है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मेडिकल स्टाफ ने तत्परता से किया घायल का ईलाज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लाछड़सर निवासी युवक हुआ गंभीर घायल, किया बीकानेर रेफर।