Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000000000000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 जनवरी 2025। कबड्डी प्रतियोगिता में रीड़ी की बालिका सीनियर व जूनियर टीम ने जिला स्तरीय खेल में परचम फहरा दिया है। बीकानेर के शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी कबड्डी ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय सब जूनियर व सीनियर, बालक व बालिका प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को संपन्न हुआ। जिला कबड्डी संघ बीकानेर के अध्यक्ष राजेंद्र राठौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि सीनियर वर्ग फाइनल मैच में रीड़ी व लूणकरणसर की टीमें पहुंची जिसमें रीड़ी विजेता रही। वहीं सब जूनियर वर्ग के फाइनल में रीड़ी व नाथवाना का आमना सामना हुआ जिसमें भी रीड़ी विजेता रही। राठौड़ ने बताया कि सब जूनियर की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आगामी 11 जनवरी से 14 जनवरी को कोटा में आयोजित होगी जिसमें रीड़ी की 5 बालिकाओं का चयन कर लिया गया है। वहीं दोनों ही वर्गों में बालिकाओं ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। सीनियर वर्ग में रोमांचक मैच हुआ जिसमें नेशनल प्लेयर गूंजन जाखड़, मोनिका छरंग, रविना जाखड़ व चैना जाखड़ का प्रदर्शन् बेहतरीन रहा। टीम में सुमन कूकना, सुमित्रा छरंग, रक्षा चौधरी, ममता जाखड़, सरिता जाखड़, आरती जाखड़, आइना जाखड़ शामिल रही। सभी बालिकाओं के खेल ने खूब सराहना बटोरी। विजेता टीमों को संघ सदस्यों व अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।