Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2025-01-05 at 19.27.35
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जनवरी 2025। हाइवे पर होने वाली सड़क दुर्घटनांओं की अधिकता में कमी लाने के प्रयास में बीकानेर पशुपालन विभाग व बीकानेर गौशाला संघ ने हाइवे पर विचरण करने वाले गौवंश को रेडियम बेल्ट बांधने का निर्णय लिया है। विभाग व संघ के संयुक्त तत्वाधान में गौशाला संचालकों के सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता वरिष्ठ समाज सेवी उद्योगपति राजाराम धारणियां ने की व सम्मेलन के मुख्य अतिथि के रूप में संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग, डॉ कुलदीप चौधरी, धुडाराम कुलड़िया व मालाराम गोदारा शामिल हुए। संघ के अध्यक्ष सूरजमालसिंह नीमराना ने बताया कि राज्य सरकार की विभिन्न योजनाएं हैं जिनका क्रियान्वयन पशुपालन विभाग के सहयोग से गौशालाओं में करना सुनिश्चित किया जाना है। जिससे राज्य सरकार गौशालाओं के लिए जमीन आंवटन के नियम बनाए उसके लिए आगामी दिनों में ज्ञापन प्रेषित करने हैं। बैठक को संबोधित करते हुए पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ कुलदीप चौधरी ने कहा कि विभाग व संघ मिलकर निराश्रित गौवंश को आश्रय मिले, उनके विचरण से कोई दुर्घटना घटित ना हो, उसके लिए सम्मिलित प्रयास करें। चौधरी ने कहा कि राज्य स्तरीय पशु कल्याण पखवाड़ा 14 जनवरी से 31 जनवरी 2025 में निराश्रित गौवंश जो हाइवे पर हो या अन्यत्र कहीं विचरण कर रहा हो उन सभी के रेडियम बेल्ट लगाना सुनिश्चित करें। संघ सदस्यों ने इसके लिए सहमति दी व पूरे बीकानेर जिले में हाइवे के नजदीक विचरण करने वाले गौवंश को रेडियम बेटल लगाने का अभियान चलाया जाएगा। गौपालन अधिकारी डॉ राजेंद्र स्वामी ने गौशालाओं के लिए संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सहायक सूचना अधिकारी गोपाल सिंह नाथावत ने राज्य सरकार की योजनानुसार बीकानेर जिले में पाँचू , नोखा, पूगल, बज़्जू, लूनकरणसर, कोलायत पंचायत समितियां में पंचायत समिति स्तरीय नंदीशाला तथा 212 गौशाला विहीन ग्राम पंचायत में पशु आश्रय शाला, गौशाला खुलवाने की बात रखी। उन्होंने कहा कि दोनों योजनाओं के तहत 90 प्रतिशत राशि राज्य सरकार तथा 10 प्रतिशत राशि संस्था को लगानी है, वहीं पंचायत समिति नंदीशाला के लिए डेढ़ करोड़ रुपये व ग्राम पंचायत गौशाला योजना एक करोड़ रुपए की लागत तय की गई है। दोनों योजनाओं में इच्छुक संस्थाएं इस योजना का लाभ उठा सकती है। आज की बैठक में संगठन की तहसील अध्यक्ष मालाराम सारस्वत, हनुमान झाड़ेली, शंकर पारीक, प्रेम गोदारा, भैराराम रोज सम्मिलित हुए। सम्मेलन में सत्यनारायण स्वामी, नारायण सिंह राजपुरोहित, प्रयाग चांडक, महेंद्र सिंह लखासर, भंवरलाल बिश्नोई, सुरेश जोशी,अगर सिंह कोटासर, प्रेम सिंह घुमांदा, पार्षद अनूप गहलोत, लक्ष्मी नारायण ओझा आदि अपने विचार रखें। कार्यक्रम का संचालन संघ के महासचिव निरंजन सोनी महाजन ने किया।