Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000000000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जनवरी 2025। शनिवार को करीब 11 बजे हाइवे पर चल रहें एक ट्रेक्टर से अचानक धुंआ उठने लगा। हाइवे पर दोनों ओर चलते हुए वाहन थम गए व एक बार तो अफरा तफरी का माहौल हो गया। चालक ने ट्रेक्टर को बंद करने का प्रयास किया पर धुंआ बढ़ता देख वह घबराकर ट्रेक्टर से नीचे उतर गया। प्रत्यक्षदर्शी शुभम शर्मा ने बताया कि हाल ही में वाहनों में आग लगने की घटनाओं के बाद मौके पर भीड़ लग गई और चिंता का माहौल बन गया। चालक ने इंजन से जुड़ा बेल्ट काटकर उसे काबू करना चाहा। कुछ देर बाद इंजन बंद हो गया। ट्रेक्टर में गांव झंझेऊ से मूंगफली भरकर चालक मंडी में बेचने आ रहा था। लोगों ने बताया कि अगर कुछ ही देर चिंगारिया ओर निकलती तो मूंगफली आग पकड़ लेती, गनीमत रही हाइवे पर किसी बड़े हादसे से बच सकें। चालक अब मिस्त्री को लेकर मौके पर पहुंचकर ट्रेक्टर की गड़बड़ी को ठीक करवा रहा है।