Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000000000000000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 जनवरी 2025। सब्जी लेने जा रहें एक नागरिक की मोटरसाइकिल को एक पिकअप ने टक्कर मार दी जिससे घायल ईलाज के दौरान मौत हो गई। बीकानेर के मुक्ता प्रसाद नगर थाने में गांव माणकरासर निवासी 38 वर्षीय राजाराम विश्नोई ने पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की। परिवादी ने पुलिस को बताया कि वह हाल में बीकानेर के बंगलानगर में रहता है। गत 27 दिसंबर को दोपहर करीब 12.30 बजे उसके पिता भंवरलाल पुत्र साजनराम विश्नोई घर से सब्जी लेने जा रहें थे। पूगल फांटा की ओर मोटर साइकिल पार करते समय एक पिकअप चालक ने लापरवाही व तेज गति से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। परिवादी उन्हें पीबीएम ले गया व जहां 31 दिसंबर की सुबह 7 दौराने ईलाज उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल लाखाराम को सौंप दी है।