Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
evee
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज, इंदौर ने किया अनिल जोशी का भव्य स्वागत।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अखिल भारतीय श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण युवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के पश्चात इंदौर शहर में अनिल जोशी आडसर का भव्य स्वागत किया गया। यहां अखिल भारतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन के अवसर पर जोशी ने मुख्य अतिथि के रूप में भागीदारी निभाते हुए युवाओं से एक विजन के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने भगवान परशुराम को आदर्श मानते हुए अपने जीवन में उनके विचारों को उतारने की बात कही। उन्होंने युवाओं को रोजगार के अवसर के साथ-साथ खुद के स्किल डेवलपमेंट पर कार्य करने के लिए कहा। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जोशी के उत्साह वर्धन वक्तव्य की सराहना करते हुए कहा कि समाज को जोशी जैसे युवाओं की आवश्यकता है। इस अवसर पर केंद्रीय समाज कल्याण मंत्री सुशीला ठाकुर, विधायक गोलू शुक्ला, युवक संघ के राष्ट्रीय पूर्व प्रभारी गोपाल जोशी, महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष माया राजेश त्रिवेदी उज्जैन, नितेश व्यास, अमित व्यास सहित यहां करीब दस हजार से अधिक समाज बंधु उपस्थित रहें। इस अवसर पर युवक युवती परिचय सम्मेलन के अप का लोकार्पण मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, युवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जोशी आडसर व अन्य पदाधिकारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम समन्वयक केसी शर्मा ने अनिल जोशी का सम्मान करते हुए कहा कि ऐसे युवा समाज को नई दिशा देंगे। गौतम सभा इंदौर के अध्यक्ष वीरेंद्र व्यास ने सभी का आभार व्यक्त किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के युवा समाजसेवी अनिल जोशी आड़सर का इंदौर में किया भव्य स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीगुर्जर गौड समाज के दस हजार से अधिक लोग सम्मेलन में शामिल हुए।

नेशनल खेल कर लौटे श्रीडूंगरगढ़ के दो बालकों का भव्य स्वागत।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रोलर बास्केट बॉल खेल में क्षेत्र के दो बालक राजस्थान की टीम से नेशनल खेल कर उपविजेता का मैडल जीतकर मंगलवार को श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे। गांव बापेऊ निवासी रमेश पुत्र मूलदास सवामी व गांव सेरूणा निवासी भरत पुत्र मामराज गोदारा का झंवर बस स्टैंड पर भव्य स्वागत किया गया। दोनों बालकों ने नागपुर, महाराष्ट्र में खेलते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। दोनों खिलाड़ियों ने नेशनल में शानदार खेल का प्रदर्शन कर अर्न्तराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए 4 जनवरी से होने वाले ट्रायल कैंप में सलेक्शन भी हासिल किया है। उनके स्वागत में सत्यनारायण स्वामी, लालचंद फौजी, मुलदास, भागीरथ सुथार, मोहनलाल ज्याणी, राजूराम गोदारा, ओमप्रकाश ज्याणी, दुलदास स्वामी उदरासर सहित अनेक परिजनों ने उनका स्वागत किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने पर दोनों बालकों का फुलमालाओं से स्वागत किया गया।

कोटासर व तोलियासर की गौशालाओं में दानदाताओं ने दिया सहयोग।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोटासर की श्रीकरणी गौसेवा समिति में डॉक्टर कुलदीप चौधरी के दिशा निर्देश के बाद मंगलवार को गौवंश को सर्दी से बचाने के लिए पर्दें लगाए गए है। मंगलवार शाम को एक दानदाता की ओर से 2 क्विंटल हरी सब्जियां गौवंश को खिलाई गई वहीं गंगाशहर के जोशी परिवार के राजेंद्र कुमार, कमला देवी, ओमप्रकाश, सीमादेवी, भरत कुमार, खुशीदेवी, धृति जोशी ने अपने पूर्वजों की स्मृति में एक कड़ाई लापसी भंडारा भोग लगाया गया। वहीं घनश्याम एवं बबीता सोमाणी ने सिमरन के जन्मदिन पर मीठी लापसी का भंडारा भोग लगाया। तोलियासर की श्रीभैरव नंदी गोपाल गौशाला संस्थान में मंगलवार को निर्मल मांगीलाल पुगलिया द्वारा गौसेवा में सहयोग दिया गया। मलमास में पुगलिया परिवार ने पांच दिन सवामणी सहित गुड़, तेल, बाजरी का सहयोग देकर सर्दी में गौवंश को गुड़ बाजरी का दलिया खिलाए जाने की बात कही। गौशाला समिति सदस्यों ने पुगलिया परिवार का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोटासर में हरी सब्जियां गौवंश को खिलाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तोलियासर की गौशाला में दी सेवा, समिति ने पुगलिया परिवार का जताया आभार।

1 से 31 जनवरी तक मनाया जाएगा 33 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह,’परवाह’ की थीम पर आयोजित होगी अनेक गतिविधियां।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 33 वां राष्ट्रीय सड़क सप्ताह सुरक्षा माह 1 जनवरी से 31 जनवरी तक मनाया जाएगा। परवाह (केयर) की थीम पर आधारित इस सड़क सुरक्षा माह के दौरान सड़क सुरक्षा से जुड़ी व्यापक गतिविधियां आयोजित की जाएगी। नगर निगम आयुक्त मयंक मनीष ने सड़क सुरक्षा माह की तैयारी के संबंध में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक ली। उन्होंने कहा कि सड़कों पर सुरक्षा सुनिश्चित करना एक सामूहिक जिम्मेदारी है। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ अगले एक महीने में विभिन्न गतिविधियों में शामिल हों तथा सड़कों को सुरक्षित बनाने के साथ आमजन में सड़क नियमों की अनुपालना के प्रति जागरूकता लाने की कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि राजकीय विभागों में कार्यरत गाड़ियों की बीमा सुनिश्चित करवाने के लिए अगले एक सप्ताह में आवश्यक कार्रवाई की जाए। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सड़क सुरक्षा के लिए आवश्यक साइनेज लगवाने,रोड फर्नीचर , तकनीकी कमियों को दूर करने, क्षतिग्रस्त सड़कों के दुरुस्तीकरण , प्रकाश व्यवस्था माकूल बनाने, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को नियमित रूप से जारी रखने और सड़कों के आसपास के क्षेत्र को झाड़ झंखाड मुक्त बनाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रोड सेफ्टी ऑडिट के साथ-साथ ओवरलोडिंग रोकथाम ,बिना नंबर के वाहनों की जांच, वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए नेत्र जांच शिविर लगाने, हेलमेट जांच के लिए सघन अभियान चलाने सहित समस्त आवश्यक कार्रवाई की जाए। प्रादेशिक परिवहन अधिकारी अनिल पांड्या ने बताया कि जिला कलेक्टर के निर्देशन में सड़क सुरक्षा माह के दौरान सड़क नियमों के प्रति जागरूकता के लिए सड़क सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न प्रतियोगिताएं , पोस्टर, बैनर्स लगाने ,ट्रैफिक सेंस विकसित करने के लिए कार्यशालाएं, नुक्कड़ नाटक, गीत संगीत, कवि सम्मेलन, सड़क सुरक्षा शपथ, प्रदर्शनी आदि का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बच्चों और अभिभावकों में भी सड़क नियमों के प्रति जागरूकता के लिए अंडर एज ड्राइविंग नहीं करवाने के लिए कार्यशाला आयोजित करवाई जाएगी। इसके अतिरिक्त स्कूलों में रोड सेफ्टी क्विज, वाद विवाद, निबंध लेखन प्रतियोगिता, बच्चों को ट्रैफिक पार्क का विजिट करवाने सहित अन्य गतिविधियां पूरे जनवरी माह में चलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि बाल वाहिनी चालकों को भी विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करवाई जा सके।
चुना जाएगा सड़क सुरक्षा ब्रांड एम्बेसडर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सड़क सुरक्षा के लिए ब्रांड एंबेसडर का चयन किया जाएगा। साथ ही सड़क मित्र का चयन करते हुए सड़क नियमों के प्रति जागरूकता के लिए प्रशिक्षण दिलवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा माह के दौरान विभिन्न विभागीय समन्वय से रोड साइनेज, फर्नीचर आदि को सुरक्षित बनाने मुख्य मार्ग से मिलने वाली छोटी सड़कों पर स्पीड ब्रेकर और अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने अवैध कटों को बंद करने, नियमित अंतराल पर स्पीड लिमिट साइन बोर्ड लगवाने निराश्रित पशुओं के सींगों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने ,फुटपाथ इत्यादि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान सेफ स्कूल जोन भी चिन्हित किए जाएंगे।
चालान के साथ होगी समझाइश भी
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सीट बेल्ट न लगाने, हेलमेट ना पहने की स्थिति में चालान कार्रवाइयों के साथ-साथ समझाइश गतिविधियां भी चलाई जाएगी। जिले में ब्लैक स्पॉट को चिन्हित करते हुए आवश्यक तकनीकी सुधार संपादित करवाए जाएंगे। साथ ही पुलिस, परिवहन, सार्वजनिक निर्माण विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों के साथ मिलकर नशा मुक्ति कार्यशालाएं इत्यादि का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विभिन्न विभागों से एक श्रेष्ठ सड़क सुरक्षा प्रहरी का चयन किया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले व्यक्ति को सड़क सुरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। कॉलेज, स्कूलों एनसीसी, स्काउट गाइड होमगार्ड कैडेट्स, मीडिया आदि के साथ आवश्यक संबंध स्थापित कर आवश्यक सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने इस कार्य में समस्त विभागों से आवश्यक सहयोग करने की भी अपील की।