Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000000000000000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 दिसंबर 2024। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में एक विवाहिता के साथ बदतमीजी करने व उसके भाई के बीच बचाव करने के पर उसके साथ मारपीट का मामला सामने आया है। 25 वर्षीय विवाहिता ने पुलिस को बताया कि वह अपने ससुराल से पीहर आई हुई थी और 24 दिसंबर की रात करीब 9 बजे गांव में ही वह एक घर से खाना खाकर अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में उसे अकेला देखकर इसी गांव के आरोपी युवक ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोपी ने उसे गालियां देते हुए उसका ओढ़ना उतार कर फैंक दिया व जबरन पास के सुने बाड़े में ले जाने लगा। पीड़िता के शोर मचाने पर उसका भाई मौके पर पहुंच गया। भाई ने बीच बचाव कर उसे छुड़ाया तो आरोपी ने अपने हाथ में पहने लोहे के कड़े से भाई पर वार किया जिससे वह चोटिल हो गया। पीड़िता 25 दिसंबर को मामला दर्ज करवाने आई तो पीछे से आरोपी ने शराब के नशे में उसके पीहर के घर के आगे पहुंचकर घर की औरतों को उठा ले जाने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की परिवाद के बाद मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल भगवानाराम को सौंप दी है।