Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000000000000000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 दिसंबर 2024। मल मास में सोमवती अमावस्या का साधारण जन जीवन में बड़ा महत्व माना जाता है। सोमवार को प्राय सभी घरों में तेल जलाने का रिवाज निभाया गया और परिजनों व मित्रों के साथ बड़े पकोड़े, गाजर के हलवे का आनंद नागरिकों ने लिया। वहीं क्षेत्र के ग्रामीण अंचल व कस्बे की गौशालाओं में लोग दान पुण्य करते हुए गौसेवा करने पहुंचे। वहीं जरूरतमंदों को भोजन देने के कार्यक्रम भी संपन्न हुए।

कस्बे में 551 किलो की लापसी का लगाया गौवंश को भोग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे में बिग्गाबास में स्थित गौसेवा समिति द्वारा सोमवती अमावस्या पर 551 किलो की लापसी बनाकर गौवंश को खिलाई गई। राजू बाहेती ने बताया कि दानदाताओं के सहयोग से 15 अगस्त 2022 से लगातार बेसहारा गौवंश के लिए समिति की सेवाएं जारी है। सोमवार को शिव बिहाणी, प्रकाश खटीक, छगन चौपड़ा, हरी सिखवाल, राधेश्याम बाहेती, विनोद सिखवाल, दिनेश करनाणी, रमाकांत झंवर, रामानंद सिखवाल, दीपु बिहानी, श्याम बाहेती, रमेश शर्मा, जीतू सोनी, ललित बिहानी, सत्यनारायण जाट ने अपनी सेवाए दी। बाहेती ने बताया कि समिति में गौसेवा के लिए सहयोग देने हेतु श्रद्धालु 9828822019 या 9829700215 पर संपर्क कर दे सकते है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गौसेवा समिति बिग्गाबास में स्वयंसेवकों ने 551 किलो की लापसी बनाकर गौवंश को खिलाई।

लखासर की रामदेव गौशाला पहुंचे श्रद्धालुओं ने दी गौसेवा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव लखासर की रामदेव गौशाला में बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रद्धालु पहुंचे और बढ़चढ़ कर गौसेवा में सहयोग दिया। गौशाला प्रांगण में दिनभर भजन कीर्तन का आयोजन हुआ। पूर्व सरपंच रिसाल कंवर ने सवामणी लापसी का भोग लगाया।वहीं अनेक दानदाताओं ने गुड़, खल, चुरी, चारा देकर गौशाला में सहयोग दिया। गौशाला में लादूसिंह तंवर, विक्रम सिंह, भंवरलाल खिलेरी, राजूराम खिलेरी, भंवरलाल सोनी, आसूसिंह राठोड़, अजितसिंह, कैलाश पूरी, भैरूसिंह तंवर‌, हूकमाराम नायक, मानसिंह व भाजपा के देहात मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह सहित अनेक स्वयंसेवकों ने अपनी सेवाएं दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लखासर की रामदेव गौशाला में बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रद्धालुओं ने पहुंचकर सेवाएं दी।

जैसलसर में गौवंश के लिए किया लापसी का भंडारा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव जैसलसर में ग्रामीणों ने सामूहिक सहयोग से गौवंश के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया। भंडारे में गांव के अनेक युवा, बुजुर्ग और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर सेवा कार्य में हिस्सा लेते हुए सहयोग किया। अनेक युवाओं ने गांव में गौसेवा का संकल्प लिया और विशेष अवसरों पर सेवा व सहयोग देने की बात कही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जैसलसर में ग्रामीणों ने उत्साह के साथ गौसेवा में सहयोग व सेवा दी।

कोटासर गौशाला में श्रद्धालुओं ने सहयोग व सेवाएं दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव कोटासर की श्रीकरणी गौशाला में दिन भर दान पुण्य के आयोजन हुए। यहां 11 सवामणी भंडारे का भोग गौवंश को खिलाया गया। दुलचासर के पंडित सुनील कुमार जाजड़ा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन अनुष्ठान करवाया गया। हवन में समिति सदस्यों व ग्रामीणों ने घी खोपरों की आहुति दी। गौशाला प्रांगण में दिनभर भजन कीर्तन का क्रम जारी रहा। शिवरतन सोमानी श्रीडूंगरगढ़, ओमप्रकाश जोशी गंगाशहर, कुसुम पत्नी विमल कुमार छाजेड़ प्रवासी बैंगलुरू विष्णु कुमार पुत्र राजकुमार सोनी गंगाशहर, दुलचासर के सीए हीरालाल सुथार, करणीदान सुथार, श्यामसुंदर सुथार, अर्जुन सुथार, केदारमल मूंधड़ा दुलचासर, ओमप्रकाश दर्जी, ओमप्रकाश जाजड़ा, देवीलाल छरंग, गणेशमल सुथार, मोडाराम जाजड़ा दुलचासर ने सहयोग राशि, भंडारे, तुलादान कर गौसेवा में समर्पण दिया। वहीं अमावस्या पर पेमाराम गोदारा, रामलाल सुथार, बालचंद पानेचा, ओमप्रकाश सुनील कुमार जाजड़ा, देवीलाल छरंग, राजेंद्र कुमार जोशी, सुनील कुमार अनुराधा पंचारिया, आरती सोनी, रामप्रताप सारण, बेगराज सिंवाल, मोहनसिंह, कालूसिंह, नेमीचंद, ओमदास, अमरसिंह, मांगीलाल सुथार, मनोज कुमार नाई ने की गुड़ देकर गौसेवा में भाग लिया। गौशाला समिति के किशोर सिंह, मदनलाल जोशी, मोहन सिंह, माल सिंह, मालाराम, ओम सिंह भाटी सहित सभी कार्यकर्ताओं ने गौसेवा में सहयोग दिया। सदस्यों ने गौशाला में आए सभी अतिथियों का दुपट्टा पहना कर सम्मान किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गौशाला पहुंचे अनेक श्रद्धालुओं ने तुला दान किया, समिति ने किया सभी का स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिलाएं व बच्चे भी उत्साह से गौशाला में सेवा देने पहुंचे।

तोलियासर गौशाला में तीन सवामणी का गौवंश को भोग लगाया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव तोलियासर की श्रीभैरव नंदी गोपाल गौशाला संस्थान में सोमवती अमावस्या के मौके पर तीन सवामणी लापसी का गौवंश को भोग लगाया गया। सवामणी की सेवा विक्रमसिंह, तोलसिंह व इंद्रचंद नैण ने दी। गौशाला समिति के सदस्यों ने दानदाताओं का आभार जताया। वहीं चुन्नीलाल, रोहिताश, विक्रमसिंह व राजाराम राजपुरोहित ने गौसेवा में सहयोग दिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तोलियासर गौशाला में तीन सवामणी गौवंश को खिलाई गई।