Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2024-12-29 at 19.00.45
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 दिसंबर 2024। क्षेत्र के छोटे से गांव शीतलनगर के 25 वर्षीय खिलाड़ी नानूराम मेघवाल ने बिग्गाबास रामसरा में आयोजित शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी क्रिकेट प्रतियोगिता में शानदार खेल का प्रदर्शन किया। नानूराम एक ही हाथ के खिलाड़ी है और क्रिकेट का बल्ला जबरदस्त ढंग से घुमाते हुए शनिवार को उन्होंने खेल प्रेमियों की खूब सराहना बटोरी। विदित रहें गांव के शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी क्रिकेट स्टेडियम में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। नानूराम इसमें रेलवे की टीम से खेल रहें थे और परसनेऊ की टीम ने उनकी टीम ने शिकश्त देते हुए मैच हरा दिया। परंतु नानूराम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अच्छी पारी खेली। यहां बड़ी संख्या में उपस्थित खेल प्रेमी दर्शकों व आयोजकों ने उनका उत्साहवर्धन करते हुए स्वागत, सम्मान किया। आयोजन की व्यवस्थाओं में जुटे हीरालाल साहू, दिनेश तावणीयां, रामकरण जाखड़, दलीपसिंह राजपूत, ओमप्रकाश सारण सहित युवाओं ने नानूराम को बधाई दी। बता देवें नानूराम बीएसटीसी के विद्यार्थी है और शौक के तौर पर क्रिकेट खेलते है। पूरा वीडियो देखने के लिए क्लिक करें नीचे दी गई लिंक पर:- https://www.facebook.com/sridungargarhtime/videos/962692472584694/