Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000000000000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 दिसंबर 2024। पुलिस ने अपने ससुराल आए एक चोर को धर दबोचा और सलाखों के पीछे पहुंचाया। वहीं अलग अलग कार्रवाईयों में चार युवकों को शांतिभंग में पकड़ कर थाने पहुंचाया। सेरूणा थाने के एएसआई राजकुमार ने गुरूवार शाम को कार्रवाई करते हुए आफताबगढ़, जींद, हरियाणा निवासी 21 वर्षीय कुलदीप पुत्र बलवीर बावरी को गिरफ्तार किया। आरोपी अपने ससुराल लखासर आया और इसी दौरान पुलिस ने लखासर में धर दबोचा। एएसआई राजकुमार ने बताया कि आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया और वहां से न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। आरोपी के खिलाफ श्रीडूंगरगढ़ थाने में भी मामले दर्ज है। वहीं गुरूवार को ही श्रीडूंगरगढ़ थाने के हैड कांस्टेबल भगवानाराम ने उत्पात मचाते हुए अलग अलग कार्रवाइयों में चार युवकों को पकड़ कर थाने पहुंचाया। भगवानाराम ने बताया कि लखासर निवासी प्रवीण, जैतासर निवासी कुनणाराम, कुंतासर निवासी जेठाराम व प्रेमाराम को पकड़ कर शांति भंग के आरोप में पकड़कर थाने पहुंचाया गया।