Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2024-12-25 at 20.38.34
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 दिसम्बर 2024। बुधवार को क्षेत्र में कई धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन हुए एवं श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के पाठकों के लिए प्रस्तुत है चार खास धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों की सामूहिक खबर एवं सभी आयोजनों के फोटो भी एक साथ।

मातृशक्ति ने किया सत्संग।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गत दिनों ही नवगठित हुए मातृशक्ति एवं मातृभारती संगठनों के संयुक्त तत्वाधान में सत्संग कार्यक्रम आयोजित किया गया। बालिका आदर्श विद्या मंदिर में दोपहर तीन बजे से आयोजित इस सत्संग में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं युवतियों ने भजनों, किर्तन एवं नृत्य की प्रस्तुतियां दी। मातृभारती अध्यक्ष कंचन व्यास, सत्संग प्रमुख भगवति पारीक, मातृ शक्ति सहायक संयोजिका मीना मोरवानी, दुर्गावाहिनी संयोजिका लक्ष्मी आदि ने बताया कि कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिकाओं सहित 100 से अधिक संख्या में मातृशक्ति मौजूद रही। कार्यक्रम में संतोष शर्मा, मंजू पारीक, पूजा मित्तल, सीमा पारीक, श्रेया भादू आदि ने भजनों की प्रस्तुतियां देकर वाह-वाही बटोरी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मातृशक्ति एवं मातृभारती के संयुक्त कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संभागी बनी महिलाए एंव युवतियां।

युवाओं ने करवाई निशुल्क परीक्षा, विद्यार्थियों का बढ़ाया मनोबल।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव जाखासर के युवाओं ने गांव की युवा विकास समिति के तत्वाधान में गांव के विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए निशुल्क जीनियर सर्च परीक्षा का आयोजन करवाया। इस परीक्षा में गांव के विभिन्न विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 7 से 10 तक के 190 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस परीक्षा में श्रेष्ठ 30 विद्यार्थियों को आगामी 26 जनवरी तक सार्वजनिक रूप से पुरस्कृत किया जाएगा। समिति अध्यक्ष बीरबलराम सिहाग ने बताया कि गांव के विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति लगाव बढ़ाने एवं प्रतियोगिता के लिए तेयार करने के लक्ष्य से आयोजित इस परीक्षा के आयोजन में  समिति सचिव हरलाल सिहाग, कोषाध्यक्ष प्रभुराम सहू,  सदस्य राजेश सियाग, लूणाराम सारण, सांवरमल सियाग, पूनमचंद सुथार, मांगीलाल सहू, बीरबल सियाग, भूराराम रोलण, रामरतन सियाग, रामप्रसाद सहू, ओमप्रकाश सारण, शिवकरण गोदारा, जगदीश बिस्सू, हंसराज सियाग, भंवरलाल सुथार, अशोक सियाग, मालाराम सियाग, मूलाराम गोदारा आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव जाखासर के युवाओं ने की पहल, करवाई जीनियस सर्च परीक्षा7

गौसेवा कर मनाया जन्मदिन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र में इन दिनों अपने जन्मदिन के अवसर पर अपने हाथों से गौसेवा करने की सकारात्मक पहल लगातार आगे बढ़ रही है। बुधवार को गांव कोटासर में स्थित करणी गौशाला में पंचायत समिति कार्मिक हरिओम नाई ने अपनी पुत्री का जन्मदिवस गौसेवा कर मनाया। इस मौके पर भावना सेन के जन्मदिन पर मीठी कडाही लापसी भी गौमाता को दी गई एवं आयुष, अमित, लालचंद, श्रीराम आदि ने श्रमदान किया। गौशाला समिति द्वारा आभार जताया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जन्मदिन पर गौशाला में श्रमदान।

गोपाल गौशाला में होगा छप्पन भोग का आयोजन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र की सबसे बड़ी गौशाला गोपाल गौशाला सरदारशहर रोड़ में गुरूवार को गौमाता को छप्पन भोग लगाने की नई परम्परा की शुरूआत की जा रही है। गौशाला मंत्री जगदीश स्वामी ने बताया कि आडसर बास के सोमाणी एवं लखोटिया परिवार की सभी बहिन-बेटियों द्वारा यह अनुठी शुरूआत की जा रही है एवं गौशाला में उत्साह के साथ 26 दिसम्बर गुरूवार को छप्पन भोग का यह प्रथम आयोजन होगा। आयोजन के लिए गौसेवकों में उत्साह है एवं इस मौके पर गौशाला समिति द्वारा क्षेत्र के गौसेवकों को आमंत्रित किया गया है।