Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2024-12-23 at 20.26.51
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 दिसम्बर 2024। क्षेत्र में गत तीन दिनों से सर्दी अपने चरम पर पहुंच चुकी है एवं तापमान अत्यंत नीचे चला गया है। सोमवार को तो सर्द हवाओं ने क्षेत्रवासियों को खासा परेशान किया। ऐसे में क्षेत्र के दो राजकीय विद्यालयों में सरकारी शिक्षकों ने अपनी जेब से विद्यालय के जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर दिलवा कर प्रेरणा प्रस्तुत की है वहीं एक विद्यालय में दानदाता द्वारा बच्चों को स्वेटर वितरण करवाई गई है। पढ़ें तीनों आयोजनों की एक खबर।

गोपालसर में आगे आए शिक्षक, समझी बच्चों की दिक्कतें, बांटे 65 स्वेटर।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव गोपालसर के राउप्रावि में गत तीन-चार दिनों से सर्दी से ठिठुरते बच्चों को राहत देने के लिए विद्यालय के शिक्षक पूजा चौधरी, बिंदू चौधरी, विजयसिंह यादव आगे आए एवं विद्यालय में 65 जरूरतमंद बच्चों को ऊनी स्वेटरों का वितरण सोमवार को किया। इस मौके पर पंडित मोहनलाल शर्मा ने बच्चों के प्रति लगाव रखने के लिए शाला प्रशासन को धन्यवाद देते हुए जरूरतमंदों की मदद करते रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में स्कूल के अध्यापक ललित शास्त्री, भेरूमल स्वामी, मोनिका कंवर शेखावत, पुष्पा चौधरी, मंजू शर्मा, उषा जांगिड़, पीटीआई मधु खत्री उपस्थित रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव गोपालसर के राप्रावि के विद्यार्थियों के चेहरों पर दिखी नई स्वेटर पाने की खुशी।

बाना में स्कूल स्टाफ बना सर्दी से बचने में मददगगार।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव बाना की राप्रावि खियांनी जोहड़ में सोमवार को जरूरतमंद विद्यार्थियों को सर्दी से बचाने के लिए विद्यालय स्टाफ द्वारा स्वेटरों का वितरण किया गया। प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश बाना ने बताया कि स्टाफॅ के सहयोग से विद्यालय में 30 जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर वितरण की गई एवं अब बच्चे नियमित रूप से स्कूल आ सकेगें। इस मौके पर बच्चे स्वेटर पाकर खुश हुए एवं अध्यापिका ममता भाकर भी मौजूद रही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बाना के राप्रावि खियानी जोहड़ में जरूरतमंद बच्चों को मिली नई ऊनी स्वेटर, हर्षाए बच्चे।

राउमावि में 75 बच्चों को तापडिया की स्मृति में बांटे स्वेटर-जूते।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के दिवंगत व्यापारी गौरीशंकर तापडिया की स्मृति में पवन तापडिया द्वारा सोमवार को राउमावि में कक्षा 1 से 8 तक के 75 जरूरतमंद बच्चों को सर्दी से बचाने के लिए जूते एवं स्वेटरों का वितरण किया गया। व्याख्याता प्रदीप कुमार ने बताया कि सामाजिक कार्यकर्ता मौसम चांडक की प्रेरणा से तापडिया ने यह प्रेरणीय कार्य किया एवं इस मौके पर आपणों गांव सेवा समिति के मनोज डागा, सत्यनारायण टाक ने पात्र को दान का महत्त्व बताया। विद्यार्थियों द्वारा भारत वंदना प्रस्तुत की गई एवं प्राचार्य डॉ. मनीष कुमार सैनी, उप प्राचार्य संदीप डूडी, व्याख्याता बालाराम मेघवाल, दीपक चौधरी, मदन कड़वासरा, डॉ. राधा किशन सोनी, कविता जानू व दुर्गा देवी आदि ने आभार जताया। इस मौके पर विद्यालय परिवार द्वारा दानदाता का साफा पहनाकर तथा स्मृति चिह्न देकर अभिनंदन किया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तापडिया परिवार द्वारा बच्चों को दिए गए स्वेटर, जूते, विद्यालय ने किया अभिनंदन।