Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

25 से 5 तक शीतकालीन अवकाश।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने उदयपुर में आयोजित एक प्रेस वार्ता में शीतकालीन अवकाश पर असमंजस खत्म करते हुए 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक रहने की घोषणा की है। मंत्री ने कहा कि मौसम विभाग द्वारा 24 दिसंबर से सर्दी की तीव्रता बढ़ने की चेतावनी दी गई है। इसे ध्यान में रखते हुए शिविरा पंचाग के अनुसार के अनुसार ही शीतकालीन अवकाश रहेगा। अभिभावकों व निजी स्कूलों ने भी घोषणा के बाद राहत की सांस ली है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज दिन भर पूर्वी हवाओं का दौर रहा और दिनभर ठंडी हवाओं ने नागरिकों को खासा सताया है। राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बारिश का दौर चल रहा है। वहीं सोमवार शाम मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में झुंझुनूं, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और बीकानेर जिले में बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार, प्रदेश में मावठ के बाद एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से 26 व 27 दिसम्बर को कुछ भागों में सक्रिय होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान राज्य के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ बारिश होगी।