Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

सरकारी स्कूल के स्टाफ ने बच्चों को दिए स्वेटर, जताया आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव रानासर नरूकान में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में 120 विद्यार्थियों को गर्म स्वेटर का वितरण किया गया है। विद्यालय की अध्यापिका ऋतु चौधरी ने बताया गांव अत्यधिक पिछड़ा है और आवश्यक वस्तुओं के लिए भी आस पास के शहर ही जाना पड़ता है। ऐसे में कड़कडाती ठंड में स्कूल के पूरे स्टाफ ने आपसी विचार व सहयोग से सभी बच्चों के लिए अच्छी क्वालिटी के गर्म स्वेटर मंगवाए। सोमवार को ये स्वेटर बच्चों को वितरित किए गए है। इस दौरान गांव के अनेक बुजुर्ग ग्रामीण मौजूद रहें व स्कूल के स्टाफ के इस कार्य की सराहना की। बच्चे स्वेटर पाकर खूब प्रसन्न हुए है। संस्था प्रधान लालचंद गोदारा ने पूरे स्टाफ का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रानासर नरूकान में स्कूल के स्टाफ ने आपसी सहयोग से 120 बच्चों को स्वेटरों का वितरण किया।

बाना ने ऊर्जा मंत्री सहित विभागीय अधिकारियों को भेजें पत्र।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांग्रेस के युवा नेता हरीराम बाना ने श्रीडूंगरगढ़ शहर व गांवो में विद्युत विभाग के लोहे के पोल, सीमेंट के जर्जर पोलों को बदलने व झूलते तारों को ठीक करवाने की मांग करते हुए ऊर्जा मंत्री को पत्र भेजा है। बाना ने बताया कि क्षेत्र में लोहे के पोल से आने वाले करंट के कारण बेजुबानों के मरने की अनेक घटनाएं हो रही है। वहीं झूलते तार व सीमेंट के जर्जर पोल भी परेशानी का कारण बने हुए है। बाना ने उपखंड अधिकारी सहित विभागीय अधिकारियों को पत्र भेजकर ऐसे पोल चिह्नित कर उन्हें अतिआवश्यक कार्य में लेकर बदलवाने की मांग की है।
नवीन बुनकरों का प्रशिक्षण प्रारंभ
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बजट घोषणा की अनुपालना में ग्रामोदय विकास संस्थान भीनासर द्वारा सोमवार को नवीन बुनकरों का प्रशिक्षण का प्रारम्भ किया गया। यह प्रशिक्षण 27 जनवरी तक 30 कार्यदिवस चलेगा। इस दौरान बुनकरों को प्रतिदिन पांच सौ रुपए मानदेय दिया जाएगा। मास्टर क्राफ्टमेन को 625 रुपए प्रतिदिन मानदेय दिया जाएगा। प्रशिक्षण के प्रथम दिन संस्था के मंत्री झवरलाल पन्नू एवं मास्टर क्राफ्ट मैन धर्मचंद ने बुनकरों को खड़ी लूम के बारे में जानकारी दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बुनकरों का प्रशिक्षण प्रारंभ।