Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 दिसंबर 2024। समर्थन मूल्य पर खरीद भी किसानों के लिए झंझट का कारण बन गई है। मंडी में हर रात विवाद की स्थिति नजर आ रही है। यहां बारदाने के अभाव में 3 दिनों से किसानों की खरीद बन्द पड़ी है वही दूसरी ओर किसानों के डमी टोकनों पर कालाबाजारी करने वालों का माल ट्रकों में भर कर सीधा खरीद केंद्र में घुसाया जा रहा है। बीती रात करीब 11 बजे मंडी में खरीद केंद्र में दो ट्रक के घुसने पर किसानों ने जमकर हंगामा किया। यहां सात से आठ दिनों से लाइनों में लगे किसानों ने खरीद के भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए किसान एकता जिंदाबाद के नारे लगाए। किसानों ने अवैध ट्रकों की तुलवाई नहीं होने देने की बात कही। वहीं बता देवें तीन दिन खरीद बंद होने से किसान बुरी तरह से झल्ला रहें है। किसानों को बारदाना नहीं होने की बात कही जा रही है। रात कांग्रेस के युवा नेता हरीराम बाना ने खरीद को लेकर हो रही धांधली पर आक्रोश जताया। बाना ने कहा कि किसान 10-10 दिन से और रात की ठंड ओर बरसात में अपनी मूंगफली लेकर खड़े है और उनकी मूंगफली तुलवाई नहीं होकर अवैध रूप से तुलवाई में भारी भ्रष्टाचार किया जा रहा है। रविवार रात को किसानों ने इन ट्रकों को वापस बाहर निकलवाया और जम कर विरोध जताया। विदित रहे कि यहां किसान जहां पिकअप, ट्रेक्टर लेकर लाइनों में खड़े परेशान हो रहे हैं वहीं कालाबाजारी करने वाले लोग डमी टोकनों के माध्यम से पूरे के पूरे ट्रकों में बोरियां भर कर माल ला रहे है। सत्तासर सरपंच सुनील मलिक ने भी खरीद के लिए किसानों को परेशान किए जाने के आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई है। रविवार रात के हंगामे के कई वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे है।

बारदाने की मांग पर बीकानेर में प्रदर्शन आज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सरकारी खरीद के लिए बारदाना नहीं होने की बात पर नाराज पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया ने आक्रोश जताते हुए कहा कि सरकार व राजफेड को खरीद की पूर्व तैयारी में बारदाना पर्याप्त रखना चाहिए था। ये खरीद नहीं करने व किसान को अनावश्यक रूप से परेशान करने का रास्ता बनाया हुआ है ताकि किसान परेशान होकर इनके जेब भरता रहें। महिया ने बताया कि सोमवार को संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वावधान में बीकानेर में बड़ा प्रदर्शन कर जिले भर में बारदाना उपलब्ध करवाने एवं श्रीडूंगरगढ़ में भारी धांधली की जांच करवाने की आवाज बुलंद की जाएगी। बीती रात हुए घटनाक्रम का मौके से देखें वायरल हो रहें वीडियो :- https://fb.watch/wEHS8UQ1_e/