Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
2023-specil
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 दिसंबर 2024। मुख्य बाजार में सुबह हल्की बरसात के बाद भरे पानी में बिजली के लोहे के पोल से करंट उतरा और दो कुत्तों की करंट से मौत हो गई। गनीमत रही बाजार इस समय बंद था यदि बाजार खुला होता तो हादसा खतरनाक हो सकता था। नागरिकों ने बिजली विभाग के खिलाफ लापरवाही के आरोप लगाते हुए कड़ी नाराजगी जताई। पार्षद संतोष बोहरा ने बताया कि बिजली अधिकारियों से ये लोहे के पोल बदलने के लिए लिखित में एप्लिकेशन भी दी और अनेक बार गुहार लगाई है परंतु विभागीय कार्मिक सुनवाई नहीं करते है। बोहरा ने कहा कि बाजार खुला होता तो बड़ा हादसा हो सकता था जिसकी सारी जिम्मेदारी बिजली विभाग की ही होती। यहां जर्जरावस्था में खड़े पोल को सहारा देने के लिए भी एक अन्य पोल लगा दिया गया है। उलझे तारों से करंट का खतरा आस पास के लोगों को बना रहता है। नागरिक राकेश माली ने बताया कि गांधी पार्क के पास दिनभर हजारों लोगों की आवाजाही रहती है और कई बार इस पोल को बदलने की मांग विभाग से की गई है। राकेश ने बताया कि कुत्तों के मरने पर विभाग को फोन कर बिजली लाइन बंद करवाई गई और कार्मिकों ने आकर फाल्ट को ठीक किया व चलते बने। नागरिकों ने पोल बदलने की बात कहने पर कार्मिकों ने इतना ही आदेश होने की बात कही।