Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2024-12-22 at 12.00.01
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीकरणी हेरिटेज के पास हुई बाइक स्लीप, एक चोटिल।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 दिसंबर 2024। हाइवे पर श्रीकरणी हेरिटेज के पास एक मोटरसाइकिल स्लीप हो गई है। मोटरसाइकिल सवार परसनेऊ से श्रीडूंगरगढ़ की ओर आ रहें थे। दुर्घटना में 35 वर्षीय मैना कंवर पत्नी श्रवण सिंह राजपूत चोटिल हुई है। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी के खिदमतगार मौके पर पहुंचे और चोटिल महिला को उपजिला अस्पताल पहुंचाया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चोटिल महिला को पहंचाया अस्पताल।

तकनीकी कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मण्डल पर रतनगढ-चूरू रेलखण्ड के मध्य मोलीसर स्टेशन यार्ड में तकनीकी कार्य के कारण ट्रेफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि गाडी संख्या 04849, रतनगढ-चूरू स्पेशल रेलसेवा दिनांक 20.12.24 से 27.12.24 तक रद्द रहेगी। वहीं गाड़ी संख्या 04832, चूरू-बीकानेर स्पेशल रेलसेवा दिनांक 20.12.24 से 27.12.24 तक चूरू के स्थान पर रतनगढ से संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा चूरू-रतनगढ के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

पॉपकॉर्न के फ्लेवर पर जीएसटी तय, सेकंड हैंड कारें हुई महंगी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पॉपकॉर्न के फ्लेवर पर जीएसटी तय कर दिया गया और सेकंड हैंड कारें भी महंगी हो गई है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अगुवाई में हो रही जीएसटी काउंसिल की 55वीं बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। पॉपकॉर्न पर जीएसटी की नई दरें तय की गई है। मसाले वाले पॉपकॉर्न पर 5 फीसदी की दर से जीएसटी लगेगा। हालांकि इस दर से जीएसटी तभी लगेगी, जब यह डिब्बाबंद नहीं है। डिब्बाबंद और लेबल के साथ इस पर 12 फीसदी की दर से जीएसटी देना होगा, वहीं चीनी वाली पॉपकॉर्न यानी कारमेल पॉपकॉर्न पर 18 फीसदी की दर से जीएसटी लगेगा। वहीं सेकंड हैंड कारों पर भी 12 फीसदी से बढ़ाकर 18 फीसदी करने को मंजूरी दी गई है। यह ईवी कारों पर भी लागू होगा, हालांकि व्यक्तिगत किसी के द्वारा पुरानी कारों की बिक्री और खरीद पर यह लागू नहीं होगा।