Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2024-12-21 at 20.57.31
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 दिसम्बर 2024। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव आडसर में शुक्रवार रात को खासा घमासान मचा एवं चार जनों ने ट्रेक्टर से टक्कर मार-मार कर दो गाडियां क्षतिग्रस्त कर दी एवं एक जने का अपहरण कर लिया। अपह्त व्यक्ति को छुड़वाने गए उसके परिजनों के साथ भी जम कर मारपीट की गई। इस संबध में पीडितों ने शनिवार को श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंच का मामला दर्ज करवाया है। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस से मिली सूचना के अनुसार आडसर निवासी रामनिवास नायक ने इसी गांव के भंवरलाल, मेघाराम व मेघाराम के बेटे सुभाष, पेमाराम नायक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। मामले में रामनिवास ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसके परिवार से रंजीश रखते है एवं शुक्रवार रात करीब 10.30 बजे उसके चाचा धन्नाराम पर आरोपियों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने उसके चाचा को हथियारों से पीटा एवं अधमरा कर चाचा की पीकअप के साथ ही अपरण कर अपने खेत ले गए। आरोपियों ने ट्रेक्टर की टक्कर मार मार कर पीकअप को खासी क्षतिग्रस्त कर दी। सूचना मिलने पर परिवादी अपने पिता सुरताराम, ताऊ भंवराराम, भाई रणजीत के साथ आरोपियों की खेत की और गए। वहां पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें मारने के लिए भी ट्रेक्टर पीछे दौड़ाया एवं उनके साथ भी लाठियों एवं अन्य हथियारों से मारपीट की। आरोपियेां ने परिवादी की बोलेरो गाड़ी को भी ट्रेक्टर से टक्कर मार मार कर तोड़ दी। आरोपियों ने अभी भी परिवादी के चाचा को बंधक बना रखा है। पुलिस ने मामले में गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है एवं प्रकरण की जांच एएसआई रविन्द्रसिंह करेगें।