Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 दिसंबर 2024। क्षेत्र के गांव गुसाईंसर बड़ा में आज 5.15 एमवीए का पॉवर ट्रांसफार्मर लगाया गया है। विभाग के जेईएन अमित ओझा की टीम ने कई घंटो की मशक्कत से गुसाईंसर के ग्रामीणों को बिजली संबंधी बड़ी राहत दी है। इस दौरान जीएसएस पर सक्रिय ग्रामीण ताराचंद सारस्वत, रामलाल गोदारा, नानूराम गोदारा, श्रवण गोदारा, जयसिंह गोदारा, बाबूलाल सारस्वत, गणेशदास स्वामी, ओमदास स्वामी, देवीलाल स्वामी, कालूराम गोदारा, मांगीलाल डूडी, भगीरथ गोदारा, जीएसएस कर्मचारी सद्दाम खान सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहें। ग्रामीणों ने विधायक ताराचंद सारस्वत का आभार जताया। गांव के ताराचंद सारस्वत ने बताया कि ग्रामीणों ने विधायक से पॉवर ट्रांसफार्मर की मांग की और विधायक ने इसे पूरा करते हुए बड़ी राहत गांव को दी है। विभागीय कार्मिकों ने बताया कि क्षेत्र में गत दिनों स्वीकृत पॉवर ट्रांसफार्मर लगाने का क्रम शनिवार को प्रारंभ हो गया है व आगामी दिनों में अन्य स्वीकृत ट्रांसफार्मर भी लगा दिए जाएंगे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुसांईसर बड़ा में सुबह पहुंचा पॉवर ट्रांसफार्मर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दोपहर तक विभाग ने इसे लगा दिया, ग्रामीणों को मिली राहत।