Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
2023-specil
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 दिसंबर 2024। भारती कोचिंग और डिफेंस एकेडमी में कल रविवार, 21 दिसंबर को करंट अफेयर्स की नि:शुल्क मेगा क्लास होगी। निदेशक केआर गोदारा ने बताया कि भारती निकेतन महाविद्यालय भवन में करंट अफेयर्स के राजस्थान में प्रसिद्ध विषय विशेषज्ञ एचआर भार्गव पूरी कक्षा लेंगे। मेगा क्लास सुबह 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक होगी और लगातार पांच घंटे करंट अफेयर्स की कक्षा में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले युवा व युवतियां भाग ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि सरकारी जॉब के लिए सभी भर्तियों में करंट अफेयर्स के करीब 10 से 20 प्रश्नों के बीच आते है और ये स्कोर करने के लिए अतिमहत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। फिलहाल वाहन चालक, जेल प्रहरी, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, पुस्तकालयाध्यक्ष, पशुधन सहायक, बीएसटीसी/पीटीईटी, राजस्थान पुलिस, दिल्ली पुलिस, रेलवे में एनटीपीसी/आरपीएफ ग्रुप डी, एसएससी जीडी, आर्मी अग्निवीर, पटवार व वीडीओ सहित अनेक भर्तियां आई हुई है। बड़ी संख्या में क्षेत्र का युवा वर्ग तैयारी करने में जुटा है और ऐसे में करंट अफेयर्स की नि:शुल्क कक्षा में विषय विशेषज्ञ शिक्षक के साथ वे अपनी तैयारी को मजबूत करने के साथ अपने लेवल की भी जांच कर सकेंगे। संस्थान के संचालक ओमप्रकाश स्वामी ने बताया कि हमारा लक्ष्य है कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र सरकारी नौकरियों में अग्रणी बने और यहां की युवा शक्ति सशक्त रोजगार प्राप्त कर क्षेत्र के विकास में सहयोगी बन सकें। ऐसे में लगातार संस्थान द्वारा इन सभी युवाओं व युवतियों के लिए सीकर व जयपुर से बेहतर प्रयास किए जा रहें है। केआर गोदारा ने बताया कि किसी भी परीक्षा की तैयारी कर रहा युवा 8104531404 पर संपर्क कर अपना अग्रिम पंजीयन भी करवा सकते है। युवा वर्ग ये खबर पढ़ने के साथ साथी युवाओं व बेरोजगार युवाओं तक ये खबर जरूर पहुंचाए जिससे वे सभी नि:शुल्क कक्षा का लाभ ले सकें।

एचआर भार्गव