Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
evee
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 दिसम्बर 2024। इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस में पढ़े क्षेत्र 5 ज्वलंत खबरें, दिन भर की खबरों के साथ देखें फोटो भी।

मनाया केन्द्रीय कानून मंत्री का जन्मदिन, दिल्ली पहुंचें भाजपा नेता।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। केन्द्रीय कानून मंत्री एवं बीकानेर सांसद अर्जुनराम मेघवाल के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। क्षेत्र के भाजपा नेता किशनाराम गोदारा एवं एडवोकेट श्रवण प्रजापत, बीओआई मैनेजर शीशपाल चौधरी आदि दिल्ली पहुंचें एवं मेघवाल से मुलाकात कर जन्मदिन की बधाई दी। गोदारा ने मेघवाल का नेतृत्व बीकानेर क्षेत्र को मिलना ऐतिहासिक बताया एवं उनके द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों से, देश की राजनीति में उनके बढ़ते कद से बीकानेर का मान सम्मान बढ़ने की बात कही। वहीं दूसरी और भाजयुमो द्वारा सेवा भारती द्वारा संचालित संत रविदास संस्कार केन्द्र में स्वेटर वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजयूमो के महेन्द्र राजपुत ने बताया कि मेघवाल के जन्मदिन पर संस्कार केन्द्र में जरूरतमंद बच्चों को सर्दी से बचने के लिए स्वेटरों का वितरण किया गया एवं गायों को भी चारा डाला गया। इस दौरान हरिओम मोदी, आदित्य सिंह, योगेश सारस्वत, ओमसिंह आदि मौजूद रहे।

भ्रष्टाचार कर तोड़ा जा रहा है तुलवाई का वरियता क्रम, भादू ने लगाए आरोप।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष एवं जिला परिषद सदस्य श्रीराम भादू ने शुक्रवार को जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर श्रीडूंगरगढ़ कृषि उपज मंडी प्रांगण में संचालित सर्मथन मूल्य पर मूंगफली खरीद केन्द्र में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए है। भादू ने भ्रष्टाचार के लिए किसानों की वरियता तोड़ कर चहेतों की मूंगफली पहले तोलने, सैम्पल पास करने के नाम पर नकदी उगाही करने के आरोप लगाते हुए इस कारण किसानों को सात से दस दिनों तक मंडी के बाहर ही अपनी ट्रेक्टर-ट्रालियों के साथ लाईनों में रहने की स्थिति बनने की जानकारी दी है। भादू ने किसानों के सब्र का बांध टुटने की कगार पर बताते हुए जल्द व्यवस्था सुचारू नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

नेशनल शूटिंग वॉलीबॉल प्रतियोगिता की तैयारियां जोरों पर, अजेय महाराजा के 261वें बलिदान दिवस पर होगा आयोजन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीकानेर के होटल गंगा रिसोर्ट में आयोजित होने वाली 5वीं नेशनल शूटिंग वॉलीबॉल प्रतियोगिता का उदघाटन आगामी 25 दिसम्बर को अजये योद्धा महाराजा सुरजमल के 261वें बलिदान दिवस के मौके पर होगा। आयोजन मंडल से जुड़े बेनीसर के युवा ओमप्रकाश डोगीवाल ने बताया कि जयपुर-जोधपुर बाईपास पर स्थित गंगा रिसोर्ट प्रांगण में होने वाले इस आयोजन में कई राज्यों की टीमें भाग लेंगी एवं कई प्रसिद्ध खिलाड़ी अपना दम खम दिखाएगें। प्रतियोगिता की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है एवं पूरे प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों में कार्यकर्ताओं की 10 प्रचार टोलियां समाज के लोगों व वॉलीबॉल प्रेमियों को आमंत्रित कर रही है।

सुशासन सप्ताह का श्रीडूंगरगढ़ में शिविर शनिवार को, समस्याओं का होगा समाधान।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राज्य सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश भर में 19 दिसम्बर से 24 दिसम्बर तक मनाए जा रहे सुशासन सप्ताह के तहत लगने वाले शिविरों के क्रम में शनिवार को श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति प्रांगण में विशेष शिविर लगाया जाएगा। विकास अधिकारी मनोज धायल ने बताया कि शिविर में शिविर प्रभारी उपखण्ड अधिकारी उमा मित्तल की अगुवाई में सभी विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहेगें एवं शिविर में आने वाले आम जन की मौके पर ही सुनवाई एवं समस्या समाधान करेगें। शिविर का समय सुबह 11 बजे से 3 बजे तक रहेगा एवं शिविर में समस्याओं के समाधान के साथ साथ सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से भी पात्र नागरिकों को लाभांवित किया जाएगा।

टुटी नालियां, टुटे पेशाबघर, भारी अव्यवस्था, व्यापारी परेशान।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के मुख्य बाजार में गांधी पार्क के पास स्थित पेशाबघर एवं उसके पास की नालियां क्षतिग्रस्त होने से मुख्य बाजार सहित रानी बाजार, घासमंडी, रामस्नेही कटले, हाईस्कूल रोड़ आदि क्षेत्रों के व्यापारी खासे परेशान हो रहे है। युवा रवि रिझवानी ने बताया कि क्षतिग्रस्त पेशाबघर एवं बड़ी और टुटी नाली के कारण हर दिन यहां हादसे होते है एवं कोई ना कोई इस नाली में गिर रहा है। ऐसे में व्यापारियों ने पालिकाध्यक्ष एवं ईओ से इसकी मरम्मत करवाने की मांग की है। विदित रहे कि कस्बे के कई बाजारों के बीच में स्थित यह एकमात्र सुविधागृह है एवं आमजन खासे परेशान हो रहे है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुख्य बाजार के बीच पेशाबघर बने अव्यवस्था का केन्द्र, व्यापारी व आमजन खासे परेशान।