Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
crime
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

शराब के लिए नहीं दिए रूपए तो मारपीट कर छीन लिए 17 हजार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोटगेट थाने में कमला कॉलोनी निवासी 32 वर्षीय मोहित आहुजा पुत्र भारत भूषण आहुजा ने गौरव कामरा व तनवीर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि वह रविवार को अपने भाई रोहित के साथ रिखब मेडिकल के सामने से आ रहें थे तभी दोनों आरोपियों सहित दो तीन अन्य जनों ने शराब पी रखी थी। आरोपियों ने उससे शराब पीने के लिए रूपए मांगे और उसके मना करने पर उसकी जेब से 17 हजार रूपए निकाल कर छीन लिए। आरोपी गौरव कामरा ने चाकू से वार किए जिससे उसकी छाती, कमर में चोटें आई। उसका भाई रोहित भी चोटिल हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई गौरव बोहरा को दी है।
राज के कार्मिक को पीटा, मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नयाशहर थाने में बीकेईएसएल बीकानेर में कार्यरत झुंझुनूं निवासी रोहिताश स्वामी पुत्र श्योचंद स्वामी ने आचार्यों की घाटी निवासी राजा पुत्र राजकुमार आचार्य के खिलाफ राजकार्य में बाधा का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने परिवादी को बिजली का कार्य करने से रोका और गालियां देते हुए मारपीट की। आरोपी ने उससे मोबाईल छीन लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल शीशराम को दी गई है।
500 रूपए मांगे दारू के लिए, नहीं देने पर पीटा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नयाशहर थाने में जस्सूसर गेट के पास रहने वाले 58 वर्षीय परमेश्वरलाल पुत्र रतनलाल गहलोत ने बीकानेर निवासी विवेक गहलोत, जितेश व रणजीत के खिलाफ आरोप लगाए। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 14 दिसंबर 2024 को करीब 5.45 बजे विवेक गहलोत ने उसकी मोटरसाइकिल के आगे आकर उसकी बाइक रूकवाई और शराब के लिए 500 रूपए मांगे। परिवादी ने रूपए नहीं दिए तो तीनों ने उसके साथ मारपीट की और गले से चांदी की रूद्राक्ष की माला तोड़कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई रामभरोसे को सौंप दी।
हस्ताक्षरित चैक से भेजा नोटिस, मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुक्ताप्रसाद नगर थाने में इसी कॉलोनी में रहने वाली सुनीता पत्नी प्रभुदयाल नायक ने इसी मोहल्ले में रहने वाली सुमन यादव पत्नी कर्मवीर यादव के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। परिवादिया ने पुलिस को बताया कि उसके तीन खाली हस्ताक्षरित चैक, आधार कार्ड, 100 रूपए का हस्ताक्षरित खाली स्टाम्प गुम हो गए। जिसकी गुमशुदबी रिपोर्ट ऑनलाइन की गई थी। आरोपी महिला ने एक अधिवक्ता के साथ उसके चैक का दुरूपयोग कर उसे नोटिस भिजवा कर धोखाधड़ी की है। पुलिस ने जरिए इस्तगासा मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल मुन्नाराम को दी है।
ठेले वाले की आंखो में मिर्ची डालकर गल्ले से रूपए ले भागे युवक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सदर थाने में इंद्रा कॉलोनी निवासी 51 वर्षीय जितेन्द्रसिंह पुत्र प्रेमसिंह राजपूत ने पांच छह अज्ञात जनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि वह दीनदयाल सर्किल पर अंबेडकर भवन के सामने अंडे का गाडा लगाता है। 15 दिसंबर को पांच छह अज्ञात युवक आए जिनकी उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच थी। युवकों ने आते ही उसका सामान फैंकना शुरू कर दिया। उसके साथ मारपीट करते हुए आंखो में मिर्ची डालकर उसके गल्ले से 1400 से 1500 करीब ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर हैड कांस्टेबल कन्हैयालाल को दी है।
मजदूरी के रूपए मांगने पर कर दी युवक की हत्या।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नाल थाने में जयमलसर निवासी 71 वर्षीय गुरूदयाल सिंह पुत्र धर्मसिंह बावरी ने इसी गांव के दीपक, सुनील पुत्र हरबषसिंह, हरबषसिंह बावरी पुत्र लक्ष्मणसिंह, करोड़मदेसर निवासी कृष्ण बावरी, गणेश बावरी पुत्र कृष्णसिंह बावरी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि उसके पुत्र ओमप्रकाश ने आरोपियों से अपनी मजदूरी के पैसे मांगे तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर उसकी हत्या कर दी। आरोपियों ने उसके दोनों पैर बांधकर नहर में फैंक दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पुलिस निरीक्षक महेंद्र दत्त शर्मा को दिया गया है।
घात लगाकर घर लौटते युवक से की मारपीट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लूणकरणसर थाने में वार्ड 10 निवासी 25 वर्षीय पूनम पुत्र रेवंतराम जाट ने राजूनाथ व बीरबलनाथ पुत्र रूपनाथ, कैलाश नाथ पुत्र गोपीनाथ व दो तीन अन्य जनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। परिवादी ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त राकेशनाथ के साथ बाजार से घर जा रहा था तभी घात लगाकर बैठे आरोपियों ने उसपर हमला कर दिया। आरोपियों ने लाठी डंडे से उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल श्यामलाल को सौंप दी।
बाजार में ब्रेजा ने मारी टक्कर, तीन युवक घायल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नोखा थाने में वार्ड 6 निवासी 26 वर्षीय पंकज भार्गव पुत्र दौलाराम भार्गव ने एक ब्रेजा चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि रविवार रात करीब 8.30 बजे रूकमणी मार्केट में एक ब्रेजा चालक ने तेज व लापरवाही से गाड़ी चलाकर दो मोटरसाइकिलों पर सवार उसके भाई व अन्य दो जनों को टक्कर मार दी। जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई पूर्णमल को दी है।
बंद मकान में घुसे चोर, की चोरी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हदां थाने में दासोड़ी निवासी 48 वर्षीय ओमप्रकाश पुत्र चंदाराम गुरड़ा ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। परिवादी ने पुलिस को बताया कि रविवार रात 8 बजे से सोमवार सुबह 8 के बीच उसके बंद मकान में अज्ञात चोर घुसे और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई रामस्वरूप को दिया है।