Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 दिसबंर 2024। समाजसेवी मूलचंद भादू की दूसरी पुण्यतिथि पर शनिवार को देराजसर गांव के चोपड़ा सती दादी ट्रस्ट भवन में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर 21 दिसंबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा। शिविर की जानकारी देते हुए पूर्व सरपंच दानाराम भादू ने बताया कि शिविर को सफल बनाने के लिए युवाओं की टीम गठित कर विभागवार जिम्मेदारियां सौंपी गई है। आयोजक शिविर की तैयारियों में जुट गए है व नवयुवक मंडल के स्वयंसेवकों द्वारा शिविर का प्रचार प्रसार प्रारंभ कर दिया गया है। मंडल सदस्यों द्वारा जरूरतमंदों के लिए रक्तदान करने व रक्तदान से रक्तदाताओं को होने वाले फायदें बताते हुए आस पास के गांवो में भी रक्तदान की अपील की जा रही है।