Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 दिसंबर 2024। राजस्थान में भाजपा सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने पर आज मंगलवार को जयपुर के दादिया गांव में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विशाल जनसभा होगी। सभा में भाग लेने के लिए सैंकड़ो लाभार्थी व उत्साहित भाजपा समर्थक बीती रात रवाना हुए। श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने सैंकड़ों कार्यकर्ताओ से भरी बसों और बड़ी संख्या में छोटी गाड़ियों को कितासर के पास हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सारस्वत ने कहा कि भाजपा सरकार जोश एवं जुनून के साथ अग्रणी राजस्थान के लिए कार्य कर रही है और इस समारोह में भाग लेकर हम सब इसके साक्षी बनेंगे। कार्यकर्ता ढोल और नगाड़ों के साथ जश्न मनाते हुए जयपुर की ओर रवाना हुए। इस दौरान चेक पोस्ट पर बीकानेर संभागीय आयुक्त, जिला कलेक्टर, जिला एसपी, श्रीडूंगरगढ़ उपखण्ड अधिकारी, पंचायत समिति बीडीओ व अनेक प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहें। यहां बड़ी संख्या में श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा के विभिन्न गांवों व शहर से यात्रा में शामिल हुए कार्यकर्ता श्रीडूंगरगढ़ शहर के भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी मौजूद रहें।