Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
evee
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

75 वर्षीय पेंशनर्स का होगा सम्मान, कल आयोजित होगा समारोह।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आदर्श विद्या मंदिर स्कूल के पीछे स्थित राजस्थान पेंशनर भवन में पेंशनर्स दिवस पर मंगलवार को विशेष आयोजन होगा। संस्था के मंत्री सत्यनारायण योगी ने बताया कि मंगलवार को सुबह 11 बजे समारोह आयोजित होगा जिसमें 75 वर्ष पूर्ण होने वाले पेंशनर्स नागरिकों का सम्मान किया जाएगा। योगी ने सभी पेंशनर्स को पेंशनर्स हित में समय पर पहुंचने की अपील की है।

बोलेरो चालक के खिलाफ घायल के भाई ने करवाया मामला दर्ज।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव रीडी़ में सड़क किनारे चल रहें एक ग्रामीण को टक्कर मारने वाले बोलेरो चालक के खिलाफ घायल के भाई ने बोलेरो चालक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हुए श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज करवाया है। रीड़ी निवासी 50 वर्षीय किसननाथ पुत्र हुकमनाथ सिद्ध ने पुलिस को बताया कि 14 दिसंबर की सुबह करीब 11 बजे वह अपने भाई चुननाथ के साथ सही साइड में सड़क के किनारे चलते हुए घर जा रहें थे। जब दोनों भाई पंजाब नेशनल बैंक के पास पहुंचे तो एक बीदासर की ओर से आ रही एक बोलेरो गाड़ी के चालक बाडेला निवासी गणेशाराम नाई ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए चुननाथ को टक्कर मार दी। जिससे चुननाथ गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक ने माफी मांगते हुए उपजिला अस्पताल में पहुंचाया, जहां से घायल को बीकानेर रेफर कर दिया। घायल की स्थिति सोमवार तक गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच थानाधिकारी को दी गई है।

शिक्षक संघ ने ब्लॉक के मर्ज किए सरकारी विद्यालयों को पुन: खोलने की मांग की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने ब्लॉक अध्यक्ष मास्टर हंसराज गोदारा की अगुवाई में विधायक ताराचन्द सारस्वत से मिलकर श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक के मर्ज किए गए विधालयो को पुनः खोलने की मांग करते हुए ज्ञापन दिया। इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील सेरडिया व सभाध्यक्ष ओमनाथ सिद्ध ने बताया कि राबाउप्रावि गुसाईंसर बड़ा, राप्रावि गुसाईंसर बड़ा, राप्रावि हनुमान धोरा गुसाईंसर बड़ा, राप्रावि ऊपनी, राप्रावि आडसर, राबाप्रावि लिखमादेसर, राप्रावि कितासर भटियान, राबाप्रावि पूनरासर, राबाउप्रावि आडसर, राप्रावि गणेशाराम की ढाणी राजेडू, राप्रावि हरिजन मोहल्ला देराजसर, राबाप्रावि मोमासर बास श्रीडूंगरगढ़, राप्रावि उदरासर, राप्रावि बेनीसर, राप्रावि बिग्गाबास रामसरा, राप्रावि माणकरासर, राप्रावि बिंझासर, राप्रावि सिध्दों का मोहल्ला पूनरासर को अन्य विद्यालयों में मर्ज किया गया था। इन विद्यालयों को पुन खाला जाए जिससे विद्यार्थियों को लाभ मिल सके। प्रतिनिधि मंडल में नरेन्द्र गोदारा, ओमप्रकाश बाना, राजेश शर्मा, किशन गुर्जर आदि सम्मिलित रहें।

एमडीएस छात्रावास में विद्यार्थियों की बौद्धिक परीक्षा एवं संगोष्ठी का आयोजन

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीदासर रोड पर स्थित महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास में रविवार को विद्यार्थियों की बौद्धिक परीक्षा, मन एवं बुद्धि विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। छात्रावास मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य ने विद्यार्थियों को बढ़ती बेरोजगारी और गम्भीर प्रतिस्पर्धा का दौर में कठिन तप के बल पर अपना लक्ष्य प्राप्त करने की प्रेरणा दी। ऐसे समय में विद्यार्थी अपनी मन स्थिति को मजबूत कर अपना सिटिंग पावर बढ़ाए एवं नियमित स्वाध्याय की आदत डालें। साहित्यकार श्याम महर्षि ने कहा कि विद्यार्थियों को अपनी मन स्थिति को सुधारने एवं बुद्धि के विकास हेतु संस्कारित शिक्षा पद्धति को अपनाने की आवश्यकता बताई। पटवारी हरिराम सारण एवं कैलाशचन्द अध्यापक ने विद्यार्थियों को बुद्धि एवं मन विषय पर व्याख्यान द्वारा विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान पूर्व सरपंच श्रवणराम जाखड़, जाट विकास परिषद के अध्यक्ष कानाराम तरड़, गोपाल गोदारा, व्याख्याता मोहनलाल ज्याणी, सुशील सेरडिया आदि ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया । छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भाम्भू ने सभी का आभार प्रकट किया।