Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 दिसंबर 2024। बीदासर रोड पर गत दो घंटे से जाम की स्थिति बनी हुई है। जाम बीकानेर जयपुर हाइवे तक पहुंच गया है और इससे हाइवे भी प्रभावित हो गई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुछ देर पहले यहां राजस्थान सरकार के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के मंत्री सुमित गोदारा की गाड़ी भी फंस गई। एक एंबुलेंस भी जाम की चपेट में आ गई व इनके साथ यात्रियों व विद्यार्थियों ने भी काफी परेशानी का अनुभव किया। अब मौके पर पुलिस पहुंची है व यातायात को सुचारू करवाने के प्रयास प्रारंभ किए है। यहां एक किसान की ट्रेक्टर टॉली की झाल फट गई और मूंगफली भी सड़क पर बिखर गई। किसान आपस में मिलकर इसे समेट रहें है। वहीं बता देवें इंदपालसर सांखलान जाने वाले कुछ कस्बेवासी 11.30 बजे यहां से गुजर रहें थे व जाम के कारण वे बीदासर मार्ग से बैक लेकर जैसलसर मार्ग से होकर इंदपालसर पहुंचे व लौटते हुए भी उन्हें जाम की स्थिति जस से तस मिली। नागरिकों ने पुलिस प्रशासन की बेपरवाही के कारण परेशान हो रहें नागरिकों की स्थिति देखकर नाराजगी भी जताई। वहीं बता देवें सोमवार से बच्चों के अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं का पेपर भी दोपहर 1.15 से प्रारंभ होना था, वहीं बच्चे जाम में फंसे होने के कारण स्कूल देरी से पहुंचने की शिकायतें भी कर रहें थे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जाम में फंसी एंबुलेंस, परेशान हुए मरीज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। झाल फटने से बिखरी मूंगफली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंत्री की गाड़ी फंसी जाम में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। यात्री व विद़्यार्थी हुए खासे परेशान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गूगल दर्शा रहा है बीकानेर जयपुर हाइवे पर लगे जाम की स्थिति।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुलिस पहुंची मौके पर, जाम खुलवाने के प्रयास प्रारंभ।