Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 दिसंबर 2024। श्रीडूंगरगढ़ कृषि मंडी में सहकारी समिति द्वारा की जा रही समर्थन मूल्य पर मूंगफली खरीद रविवार को बंद रही। खरीद आज सोमवार को भी बंद है। किसान बेहाल है और कड़ाके की ठंड में अपनी 40 क्विंटल मूंगफली लेकर चार से पांच दिनों के समय से सड़क किनारे खड़े है। किसानों ने नाराजगी जताते हुए व्यवस्था में सुधार की मांग की है। वहीं समिति की ओर से प्राप्त सूचना के अनुसार अजमेर से बोरियों पर लगने वाला क्यूआर कोड नहीं पहुंचा है। ये कोड मंगवाया गया है व आज शाम तक आने की संभावना है। जब तक कोड नहीं पहुंचेगा खरीद नहीं हो सकेगी। ऐसे में अनेक किसान समर्थन मूल्य पर खरीद को लेकर झल्ला गए है। समिति द्वारा किसानों से आगामी तीन दिन मंडी में नहीं आने का आग्रह किया जा रहा है। विश्वसनीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को मूंगफली लेकर आने वाले किसान गुरूवार को माल लेकर मंडी आवें तथा मंगलवार को आने वाले किसान शुक्रवार को और बुधवार को माल लेकर आने वाले किसान शनिवार को माल लेकर पहुंचे। समिति सदस्यों ने बताया कि मंगलवार व बुधवार को जो किसान माल लेकर कतारों में लगे है उनका माल खरीद कर व्यवस्था पटरी पर लाने के प्रयास किए जाएंगे। यहां लगी कतारों को आगामी दो दिन में राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं किसान क्षेत्र के नेताओं को भी फोन करके नाराजगी जता रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दो दिन से खरीद बंद, किसान बेहाल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। झल्लाए किसान, रविवार खरीद बंद रहने पर जताई नाराजगी।