Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2024-12-11 at 21.14.06
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 दिसंबर 2024। बुधवार दोपहर को कस्बे में स्कूलों के पास तेज आवाज में गाने बजाने पर दो जनों को अलग अलग कार्रवाई में श्रीडूंगरगढ पुलिस ने पाबंद किया। हैड कांस्टेबल भगवानाराम की टीम ने झंवर बस स्टेंड से हाइवे पर गश्त करते हुए हनुमान धोरा स्थित सरकारी स्कूल के पास ट्रेक्टर में तेज आवाज में गाने बजाने पर बिग्गाबास निवासी 22 वर्षीय नारायण को पुलिस ने गाने नहीं बजाने के लिए पांबद करते हुए उससे स्पीकर व पेनड्राइव जब्त कर लिया। वहीं एक अन्य मामले में कांस्टेबल महेश ने रूपादेवी स्कूल के पास तेज आवाज में गाने बजाने पर बिग्गाबास निवासी 23 वर्षीय सुनील को पाबंद कर उससे साउंड पेनड्राइव जब्त किया। हैड कांस्टेबल भगवानाराम ने बताया कि स्कूल व अस्पतालों के पास भारतीय दंड संहिता में पब्लिक न्यूसेंस माना जाता है, जोकि एक अपराध है। इस क्राइम के लिए जुर्माना लगाने का प्रावधान भी किया गया है। नागरिक इसे ध्यान रखते हुए जागरूक रहें और ऐसा कार्य नहीं करें।