Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2024-12-11 at 19.25.18
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 दिसंबर 2024। सामाजिक अंकेक्षण टीम के बीआरपी टीम द्वारा क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में किए गए विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। पंचायती राज परीक्षण संस्थान द्वारा कार्यों का सत्यापन करवाया जा रहा है और गत 7 दिसंबर को आधा दर्जन ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाएं संपन्न हुई। टीम के बाबूलाल गर्ग ने बताया कि आगामी 17 दिसंबर 2024 को क्षेत्र की ग्राम पंचायत इंदपालसर सांखलान, इंदपालसर गुसाईंसर, जैतासर व जैसलसर में ग्राम सभाओं का आयोजन होगा। दल के इन ग्राम पंचायतों में पहुंचने पर बुधवार को विकास अधिकारियों ने उनका स्वागत करते हुए सहयोग का आश्वासन दिया। इन पंचायतों में टीम द्वारा मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, शौचालय निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। इस कार्य में दल के बीआरपी मोहनराम, रामनारायण मेघवाल, बिरजू खिलेरी सहित ग्राम संसाधन के भागीरथ प्रसाद बारोटिया, शोभाराम सारण, बंशीलाल, कुंदनमल लोठ, बाबूलाल बावरी, छगनलाल, भवानी पारीक, सरिता, पूनम, कोमल, कालूराम बाना, वीरेंद्र सिंह, सुमन, सुंदर सिद्ध, मैना, मंजू और नरेंद्र गोदारा सक्रिय रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चार ग्राम पंचायतों में जारी है भौतिक सत्यापन का कार्य, 17 दिसंबर को होगी ग्राम सभा।