Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 दिसंबर 2024। क्षेत्र के गांव सेरूणा में राउमावि में सीएसआर एक्टिविटि व बीडब्ल्यू इंडिया के तहत अक्षय पात्र फाउंडेशन पात्र द्वारा टीन शेड का निर्माण करवाया गया। मंगलवार सुबह समारोह पूर्वक इसका उद्घाटन करते हुए प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा ने शिक्षा के मंदिर करवाए गए कार्य मजबूत भारत की नींव रखने के समान है। सरकार या दानदाता विद्यालयों के भवन व विद्यार्थियों की सुविधा के लिए ध्यान देकर कार्य करवाएं जिससे बच्चों के लिए सुदृढ़ विकास हो सकें। इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि रणवीरसिंह ने सेरूणा पंचायत द्वारा करवाए गए विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी दी। अतिथियों ने फीता काटकर शेड का उद्घाटन किया। प्राचार्य मृदुला चौधरी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए सभी का आभार जताया। ग्राम पंचायत की ओर से सभी अतिथियों का साफा व फुलमालाएं पहना कर स्वागत करते हुए स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान हजारी गोदारा, पेमाराम गोदारा, चिमनाराम मेघवाल, जगदीश, गोपाल गोदारा, सावंताराम गोदारा, धन्नानाथ व कंपनी के प्रतिनिधि राजेश कुमार सहित चंपाराम चौधरी, शाला स्टाफ व अनेक ग्रामीण मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रधान प्रतिनिधि सहित अतिथियों ने फीता काटकर किया टीन शेड का उद्घाटन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विद्यालय के छात्र छात्राओं को मिल सकेगी आराम से भोजन करने की सुविधा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्राम पंचायत ने किया अतिथियों का सम्मान।