Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 दिसंबर 2024। श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय विधायक के पैतृक गांव सहित 7 गांवों के 33 केवी जीएसएस पर बिजली में करंट बढ़ेगा। इन गांवों को रोशन करने के लिए 5 एमवीए के 5 नए पावर ट्रांसफर क्षेत्र को मिलेंगे। इन 5 एमवीए के ट्रांसफार्मरों में से 2 जीएसएस पर तो 5 के नए अतिरिक्त ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाएंगे एवं 3 जीएसएस पर 3.15 एमवीए के ट्रांसफार्मर की जगह 5 एमवीए के ट्रांसफार्मर रिप्लेस किए जाएंगे। वहीं 2 जीएसएस पर 5 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाने से हटाए गए 3.15 एमवीए के ट्रांसफार्मरों को अतिरिक्त ट्रांसफार्मर के रूप में रखा जायेगा। विद्युत विभाग से मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव धीरदेसर चोटियान व बादनू में तो 5 एमवीए का 1-1 ओर अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगेगा। वहीं बिग्गा व कुचोर में 3.15 के एक एक अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगेंगे। इसी प्रकार गांव कुंतासर, लिखमीसर उत्तरादा व विधायक के पैतृक गांव गुसाईसर बड़ा में लगे हुए 3.15 एमवीए के पावर ट्रांसफार्मर की 5 एमवीए के ट्रांसफार्मर से बदला जायेगा। क्षेत्रीय विधायक तारांचद सारस्वत ने इस संबंध में मांग उठाई थी। मांग पर स्वीकृति जारी करने पर विधायक ने सीएम भजनलाल शर्मा व ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर का आभार जताया। वहीं इन 7 गांवो के किसानों ने विधायक का आभार जताया है।