Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2024-12-03 at 09.17.44_662dd38a
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 दिसंबर 2024। क्षेत्र में चिकित्सा अधिकारी के रूप में सेवाएं दे चुके एवं आरएलपी की टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके नेता डॉ विवेक माचरा के दादा डॉ भागीरथ प्रसाद माचरा का आज सुबह 5 बजे 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। जिनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 12 बजे उनके पैतृक गाँव अमरसर, बीदासर में होगा। विदित रहे कि डॉ माचरा वर्ष 1963 में सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई करके चिकित्सक बने थे एवं अपनी राजकीय सेवाओं में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के पद तक पहुँच कर अपनी सेवाएं दी थी। माचरा ने वर्ष 1970 में स्वामी केशवानंद किसान छात्रावास की स्थापना में सक्रिय रहे व जीवन भर शिक्षा व समाज के उत्थान में सक्रिय रहें। उनके पीछे भरा पूरा माचरा परिवार भी समाज हित में सक्रिय है।