Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
evee
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

शिरडी में होगा संचेती गौत्र का विशाल सम्मेलन, मोमासर पहुंचे प्रतिनिधियों का किया सम्मान।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जैन समुदाय के संचेती गौत्र का अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आगामी 11 व 12 जनवरी 2025 को महाराष्ट्र के शिरडी में आयोजित होगा। सम्मेलन में देश विदेश से बड़ी संख्या में संचेती गौत्र के लोग शामिल होंगे। ये जानकारी देने क्षेत्र के गांव मोमासर में आयोजक मंडल के प्रतिनिधि सदस्य प्रकाश संचेती, संजय संचेती व सतीश संचेती पहुंचे। तीन सदस्यीय दल के सदस्यों का मोमासर में गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। सदस्यों ने सभी से सम्मेलन में पहुंचने का आग्रह करते हुए इससे परस्पर संबंधो के प्रगाढ़ होने की बात कही। मोमासर के राकेश संचेती ने बताया कि कार्यक्रम में उमरावसिंह संचेती, सुरेंद्र संचेती, राकेश संचेती, पानमल संचेती, फतेहचन्द संचेती, खींवराज संचेती, धनपत संचेती एवं मनोज संचेती ने साफा व शॉल पहना कर दल के सदस्यों का सम्मान किया। इस दौरान उपसरपंच जुगराज संचेती, लक्ष्मीपत संचेती और अजीत संचेती भी उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संचेती गौत्र का होगा सम्मेलन, मोमासर पहुंचे तीन सदस्यीय दल का किया स्वागत।

शराब बंदी के संकल्प पर कायम, 93वें दिन धरना जारी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव धीरदेसर चोटियान में शराब ठेका बंद करवाने के लिए ग्रामीण संकल्पबद्ध है और लगातार 93वें दिन धरना जारी है। धरने को गांव की युवा व महिला शक्ति का भी समर्थन प्राप्त हो रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए गांव में मतदान करवाने की मांग को दोहराया। मंगलवार को धरने पर एडवोकेट श्यामसुंदर आर्य, केशराराम चोटिया, चेतनराम चोटिया, राकेश, श्यामसिंह सारण, किशन चोटिया उपस्थिति रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव धीरदेसर चोटियान में धरने पर बैठे एडवोकेट श्याम सुदंर आर्य सहित अन्य ग्रामीण।

ट्रोमा निर्माण के लिए धरने के 50 दिन पूर्ण, 51वें दिन से क्रमिक अनशन की तैयारी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ट्रोमा सेंटर निर्माण संघर्ष समिति के धरने के आज 50 दिन पूर्ण हो गए है। 51वें दिन बुधवार से समिति सदस्यों ने क्रमिक अनशन की तैयारी कर ली है। मंगलवार को धरना स्थल पर आगामी रणनीति पर चर्चा की गई व निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किए जाने पर संघर्ष को तेज करने का निर्णय लिया गया। समिति सदस्य सहित धरना स्थल पर माकपा के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहें। कस्बे सहित ग्रामीण अंचल से भी अनेक सदस्य धरना स्थल पर पहुंचे व धरने का समर्थन किया।