Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अक्टुबर 2020। श्रीडूंगरगढ़ थाने में दो माह का व्यवहारिक प्रशिक्षण लेने आए प्रशिक्षु आरपीएस जनरैलसिंह आज से श्रीडूंगरगढ़ थाने के थानाधिकारी होगें। जनरैलसिंह ने इससे पूर्व कांस्टेबल, हैडकांस्टेबल, एएसआई एवं एसआई लेवल का प्रशिक्षण पूर्ण कर लिया है एवं 16 अक्टूबर से 12 नवम्बर तक के चार हफ्तों में वे श्रीडूंगरगढ़ के थानाधिकारी के रूप में प्रशिक्षण लेगें। निर्वतमान थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने शुक्रवार सुबह जनरैलसिंह को थानाधिकारी का चार्ज सौंप दिया है। हालांकि शिवराण की पदस्थापना भी श्रीडूंगरगढ़ में ही रहेगी एवं वे जनरैलसिंह को थानाधिकारी के कार्यों के संबध में सहयोग करेगें। वहीं दुसरी और थानाधिकारी का कार्यभार संभालते ही जनरैलसिंह सक्रिय नजर आए व मुख्य बाजार, पुराना बस स्टैण्ड, स्टेट बैंक आदि के पास पहुंच कर लोगों से मास्क की अनिवार्यता के लिए समझाईश करते हुए मास्क नहीं पहनने वाले लोगों के खिलाफ कार्यवाही भी की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। थानाधिकारी जनरैल सिंह की अगुवाई में बिना मास्क पहने लोगों के खिलाफ कार्यवाही की गई।