Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 नवम्बर 2024। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की युवतियों को आत्मनिर्भर एवं योग्य बनाने के लक्ष्य से सामाजिक संस्था नागरिक विकास परिषद द्वारा संस्था भवन में निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र का संचालन किया जाएगा। यह निर्णय शुक्रवार शाम को आयोजित हुई संस्था की कार्यसमिति बैठक में लिया गया। संस्थाध्यक्ष जगदीश प्रसाद स्वामी ने बताया कि वर्तमान समय में महिलाओं की आत्मनिर्भरता एवं योग्यता परिवार के सकल कल्याण के लिए आवश्यक हो गई है। इसी लक्ष्य से संस्था द्वारा यह निर्णय लिया गया है एवं इस हेतु बृजलाल रामकिशन बाहेती परिवार से सम्पर्क किया गया। दानदाता परिवार ने संस्था को 8 सिलाई मशीनें उपलब्ध करवाई है। दानदाता परिवार के मुख्य आतिथ्य में इस केन्द्र का उद्घाटन रविवार 1 दिसम्बर को सुबह 11 बजे संस्था भवन में किया जाएगा। उद्घाटन समारोह के प्रभारी संस्था सदस्य सत्यनारायण स्वामी को बनाया गया है। बैठक में संस्था भवन में सुबह 7 बजे से 10 बजे तक एवं शाम 4 बजे से 8 बजे तक शारीरिक विकास एवं मनोरंजन केन्द्र का संचालन करने का निर्णय भी लिया गया। इस केन्द्र में संस्था के सदस्य युवा टेबल टेनिस एवं अन्य इंडोर खेल, खेल सकेंगे। बैठक में संस्था की चिकित्सा सेवा गतिविधियों को और विस्तार देते हुए 5 नए बड़े ऑक्सीजन सिलेंडर एवं 5 एयर बैड की खरीद करने का निर्णय भी लिया गया। बैठक में संस्था संरक्षक ओमप्रकाश स्वामी, वरिष्ठ सदस्य श्रवणकुमार सिंधी, तुलसीराम चौरडिया, श्रीगोपाल राठी, सत्यनारायण स्वामी, निर्मल पुगलिया, विजयराज सेवग, रमेश प्रजापत, रणवीरसिंह खिची, केएल जैन, कुंभाराम घिंटाला, विशाल स्वामी, संजय कर्वा आदि मौजूद रहे।