Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 नवबंर 2024। बीदासर रोड पर स्थित कृषि मंडी में फिलहाल वाहनों का आवागमन आम दिनों से कई गुना अधिक हो गया है। गुरूवार को जहां लंबा जाम लगा वहीं शुक्रवार को अभी कुछ देर पहले मंडी के सामने ही मूंगफली से भरा ट्रक पलट गया है। मूंगफली हल्की और वजन के मुकाबले जगह अधिक घेरने के कारण ट्रक द्वारा निर्धारित भार वहन में ट्रक बॉडी से कहीं ऊपर तक मूंगफली बोरियां निकल जाती है जिससे दुर्घटनाएं भी होती है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मंडी से निकल कर ट्रक बीदासर रोड पर चढ़ते हुए घुमाई पर ट्रक पलट गया। गनीमत रही ट्रक चालक को मामूली चोटें आई है व परिचालक सुरक्षित है। मौके पर एक ओर सड़क रूक गई है व वाहनों की कतारें लग गई है। चालक द्वारा बोरियां हटवाई जा रही है। जिससे ट्रक को सीधा किया जा सकें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कृषि मंडी के ठीक सामने पलटा मूंगफली भरा ट्रक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में सड़क पर वाहनों की कतारें लग गई है।