Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 नवंबर 2024। एक युवक गांव से अवैध डोडा पोस्त लेकर फॉरच्यूनर गाड़ी में निकला और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर हवालात पहुंचाया। सेरूणा थानाधिकारी पवन कुमार सहित पुलिस दल एरिया डोमिनेशन कार्रवाई के तहत हाइवे से शेरूणा, गोपालसर, दुलचासर, कोटासर, सांवतसर, सूडसर में गश्त करते हुए सूडसर चौकी भवन के सामने पहुंचा। यहां नाकाबंदी की सूडसर की ओर से आ रही एक सफेद रंग की फॉरच्यूनर गाड़ी ने पुलिस दल को देखकर गाड़ी घुमाने का प्रयास किया। पुलिस ने तत्परता से गाड़ी को रूकवाया व गाड़ी की तलाशी ली गई। पवन कुमार ने बताया कि गुरूवार दोपहर 3.55 बजे आम रास्ता देराजसर से सूडसर चौकी भवन के सामने एक फॉरच्यूनर को रूकवाया गया। पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो गाड़ी में 19.870 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त छिलका व चुरा मिला। पुलिस ने डोडा बरामद कर फॉरच्यूनर गाड़ी को जब्त किया। चालक आरोपी कोटासर निवासी 33 वर्षीय मनोज पुत्र मालाराम जाट को गिरफ्तार कर हवालात में बंद किया गया। कार्रवाई के दौरान हैड कांस्टेबल आवड़दान, कांस्टेबल मुकेश, सेवानंद व सिलोचना सक्रिय रहें। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई धर्मपाल को दी है।