Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 नवम्बर 2024। भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल है एवं इस बार के सदस्यता अभियान के माध्यम से पार्टी अपना ही सर्वाधिक सदस्य संख्या का रिकार्ड तोड़ने में जुटी है। पार्टी के इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता जुटे हुए है एवं लगातार आमजन के बीच में पहुंच कर सदस्यता अभियान को गति देते हुए आमजन को विचारधारा से जोड़ कर सदस्य बना रहे है। सोमवार रात को क्षेत्र के बिग्गाबास में भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद गिरी गुंसाई की अगुवाई में सदस्यता अभियान का विशेष शिविर लगाया गया। इस शिविर में अतिथि रूप में मोर्चा के जिला प्रभारी अंजू सैनी भी मौजूद रही एवं लोगों को पार्टी का प्राथमिक सदस्य बनाते हुए पार्टी की रीती नीती की जानकारी दी। गुंसाई ने सैनी का स्वागत किया एवं श्रीडूंगरगढ़ शहर में पार्टी के लगातार मजबुत होने की बात कही। इस दौरान ओबीसी मोर्चा के मीडिया प्रभारी अशोक कुमार महावर, जिला मंत्री नानूराम कुचेरिया, उपाध्यक्ष रवि महावर, संगठन मंत्री नानूराम स्वामी, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रोशन अली, चांदरतन घोटिया, दिलीप मीणा, समीर अली, मोनू चुनगर, अशोक गिरी, कालूराम मेघवाल, मदनलाल भारती, जितेंद्र गिरी, ख्यालीराम मीणा, इलियास अली काजी, महबूब काजी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।