Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 नवम्बर 2024। शनिवार को देश भर की निगाहें महाराष्ट्र एवं झारखंड विधानसभा के चुनावों के साथ साथ राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तरप्रदेश के उपचुनावों के परिणामों पर टिकी हुई है। पहले नजर डालें राजस्थान में सात सीटों पर हो रहे उपचुनावों की तो सबसे चर्चीत खींवसर विधानसभा में 12वें राऊंड की गणना हो चुकी है एवं 12 राऊंडों के बाद भाजपा प्रत्याशी रेंवतराम डांगा 6033 वोटों से आगे चल रहे है एवं यहां आरएलपी की कनिका बेनीवाल पिछड रही है। वहीं झुंझुनु में भाजपा की जीत लंबी अंतर के कारण सुनिश्चित हो गई है। यहां भाजपा के राजेन्द्र भांमू ने 37826 वोटों की लीड़ प्राप्त कर ली है एवं यहां अब केवल तीन राऊंडों की मतगणना ही बाकी रही है। यहां भाजपा के सर्मथकों ने खुशियां मनानी शुरू कर दी है। इनके साथ ही रामगढ़, देवली-उनियारा में भी भाजपा आगे चल रही है। काग्रेस केवल दौसा में एवं बीएपी संलूबर व चौरासी में आगे चल रही है। महाराष्ट्र के चुनावों में भाजपा गठबंधन की लहर देखने को मिली है एवं यहां 288 विधानसभा सीटों में से भाजपा 220 पर आगे चल रही है। वहीं झारखंड में 81 विधानसभा सीटों में से झारखंड मुक्ति मोर्चा 51 सीटों पर बढ़त के साथ स्पष्ट बहुमत की और बढ़ रही है।