Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 नवम्बर 2024। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में गत सरकार के कार्यकाल में श्रीडूंगरगढ़ में घोषित किए गए ट्रोमा सेंटर व उपजिला चिकित्सालय के निर्माण की मांग पर चल रहे धरने के 38वें दिन आम सभा आयोजित की गई एवं सभा में पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया, कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मूलाराम भादू सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के नेता शामिल हुए। सभा में स्थानीय प्रशासन एवं विधायक के प्रति नाराजगी जताते हुए जम कर बयानबाजी की गई। सभा के बाद आक्रोशित आंदोलनकारियों ने उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन देने के लिए नारेबाजी करते हुए उपखण्ड अधिकारी कार्यालय में प्रवेश किया। यहां पर पुलिस ने उन्हें गेट पर रोकने का प्रयास किया लेकन आंदोलनकारी नारेबाजी करते हुए उपखण्ड अधिकारी के चैम्बर तक पहुंच गए एवं चैमबर में ही धरना लगा कर बैठ गए है। यहां पर पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया, मूलाराम भादू, आशीष जाड़ीवाल, मुकेश सिद्ध, हरी सिखवाल सहित आंदोलनकारियों ने रोष जताया एवं उपखण्ड अधिकारी ने समझाईश का प्रयास किया। लेकिन आंदोलनकारी नहीं माने व मौके पर ही चिकित्सा अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़ गए। इसके बाद उपजिला चिकित्सालय प्रभारी डॉ एसके बिहानी भी मौके पर पहुंचे है एवं वार्ताजारी है। आप भी देखें मौक का लाईव प्रसारण।