Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 नवम्बर 2024। अभी अभी खबर बिजली विभाग से आ रही है और रखरखाव के लिए किए जा रहे कार्यों के चलते कटौती की सूचना दी गई है। श्रीडूंगरगढ़ 132केवी जीएसएस के एईएन हरिराम सिद्ध ने बताया कि शुक्रवार 22 नवम्बर को जीएसएस एवं लाईनों के रखरखाव कार्य के लिए सुबह 9 बजे से 11 बजे तक कटौती की जाएगी। इस कटौती के कारण श्रीडूंगरगढ़ घूमचक्कर क्षेत्र, वीआईपी फीड़र, शहरी जीएसएस से जुड़ा करीब आधा शहर, गांव सातलेरां, बिग्गा, तोलियासर, जैतासर, ठुकरियासर, अभयिसंहपुरा, जैसलसर में घरेलू, कृषि, पीएचईडी, औद्योगिक आदि सम्पूर्ण बिजली बंद रहेगी एवं गांव बाना की रोही में कई कृषि कुंओं की बिजली भी बंद रहेगी।