Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 नवंबर 2024। महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय बीकानेर द्वारा श्रीगंगानगर के एसजीएन पीजी खालसा कॉलेज में आयोजित 20वीं अंतर महाविद्यालय गोला फेंक प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय स्तर पर यहां के श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय के छात्र ने गोल्ड मेडल हासिल किया है। प्राचार्य डॉ.विनोद सुथार ने बताया कि कला वर्ग प्रथम वर्ष के छात्र अंकित कुमार पुत्र रोहितास जांगिड़ ने गोल्ड मैडल जीतकर महाविद्यालय के साथ कस्बे का गौरव बढ़ाया है। डीपी मुकेश जांगिड़ ने बताया कि अंकित ने गोला फेंक प्रतियोगिता में सर्वाधिक 15.24 मीटर तक गोला फेंक कर स्वर्ण पदक जीता है। अब अंकित ऑल इंडिया लेवल पर ओडिसा में खेलेंगे। महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव श्याम महर्षि, उपसचिव रामचंद्र राठी व विजय महर्षि ने विजेता छात्र को बधाई दी है।