Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
evee
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 नवम्बर 2024। आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें दिन भर की 5 खास खबरें एक साथ देखें सभी खबरों के फोटो भी।

सामूहिक सहयोग का अनुठा उदाहरण, गांव ने भरा मायरा, बलिहारा परिवार ने दिया कन्यादान, पढ़ें प्रेरक खबर।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बुधवार को क्षेत्र के गांव रीड़ी में ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग का अनुठा उदाहरण देखने को मिला। गांव के हडमाननाथ जोगी की तीन बेटियों का विवाह बुधवार को ही हुआ है एवं परिवार की कमजारे आर्थिक स्थिति एवं परिवार में एक ही घर होने के कारण पुरे गांव ने उसके परिवार का फर्ज निभाया है। गांव के बलिहारा परिवार द्वारा तीनों बेटियों को 25-25 हजार की एफडी कन्यादान के रूप में प्रदान की गई एवं गांव के युवाओं द्वारा सामूहिक सहयोग से 71 हजार रुपए का मायरा नकद भरा गया। गांव के सहयोग से जोगी परिवार ने आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव रीड़ी में सामूहिक रूप से भरा मायरा, दिया कन्यादान, अनुठा उदाहरण।

शराब बन्दी की मांग पर धरने को हुए 80 दिन, प्रशासन शराब बिक्री पर आमादा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव धीरदेसर चोटियान में शराबबंदी की मांग पर ग्रामीणों का सामूहिक धरना बुधवार को 80 दिन पूरे कर चुका। लेकिन प्रशासन एवं सरकार ग्रामीणों की मांग सुनने के बजाए शराब बेचने पर आमादा है एवं इस कारण ग्रामीणों में खासा रोष व्याप्त है। ग्रामीण लंबे समय से शांतिपूर्वक शराबबंदी की मांग पर संघर्षरत है एवं शराबबंदी के लिए मतदान का प्रस्ताव भी ग्राम पंचायत में पारीत कर प्रशासन को दे चुके है। लेकिन सुनवाई नहीं होने से ग्रामीणों आक्रोश बढ़ रहा है। बुधवार को धरने पर एडवोकेट श्याम सुंदर आर्य, सांवरमल सहू, चेतनराम चोटिया, पेमाराम चोटिया, भंवरलाल चोटिया, मन्नीराम चोटिया, रामकुमार, राकेश चोटिया, किशनलाल चोटिया, सीताराम चोटिया, नारायण चोटिया, उदाराम नाई, कैलाश चोटिया, किशन चोटिया आदि मौजूद रहे एवं एकजुटता के साथ संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव धीरदेसर चोटियान में शराबबंदी की मांग पर ग्रामीणों के धरने को 80 दिन हुए पुरे।

श्रीडूंगरगढ़ में ट्रोमा सेंटर की मांग पर चल रहे धरने में प्रत्येक वार्ड से आमंत्रित किए नागरिक, गुरूवार को बैठक।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में गत सरकार द्वारा घोषित ट्रोमा सेंटर का निर्माण जल्द से जल्द शुरू करवाने की मांग को लेकर ट्रोमा सेंटर निर्माण संघर्ष समिति द्वारा लगाया गए धरने को बुधवार को 37दिन पूरे हो गए। धरने की अगुवाई कर रहे आशीष जाड़ीवाल ने बताया कि धरनास्थल पर गुरूवार सुबह आम सभा का आयोजन आहूत किया गया है। जिसमें कस्बे के प्रत्येक वार्ड से कम से कम 5 लोगों की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए शहरवासियों को आमंत्रित किया गया है।

सड़कों पर विचरण करने वाली गौवंश के बांधे रेडियम बेल्ट, युवाओं ने दी सेवा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे में सेवारत डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सोसायटी के कार्यकर्ताओं ने श्रीडूंगरगढ़ से सरदारशहर रोड़ होते हुए गांव ठुकरियासर तक सड़क पर विचरणे वाले बेसहारो गौवंश के गले में रेडियम पट्टियां बांधी है। सोसायटी के कार्यकर्ताओं ने गौवंश के गले में ये रेडियम बेल्ट बांधे एवं अपना श्रम सहयोग दिया। सोसायटी द्वारा आगामी 6-7 दिनों तक नियमित रूप से शाम को क्षेत्र की चारों मुख्य सड़कों पर श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की सीमा तक पहुंच कर सभी गौवंश को यह बेल्ट बांधने का लक्ष्य लिया गया है। बुधवार को पहले दिन महबूब भाटी, राहुल खान, अमीर खान, भवानी सारस्वत, प्रेम सारस्वत, साबूदीन, खाजू खां आदि कार्यकर्ताओं ने करीब 60 गौवंश को बेल्ट बांधे। विदित रहे कि क्षेत्र में सड़कों पर गौवंश के कारण आए दिन कई दुर्घटनाएं होती है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सोसायटी के कार्यकर्ताओं ने बांधे गौवंश के रेडियम।

गौशाला में मनाया जन्मदिन, किया गौवंश के लिए लापसी भंडारा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव कोटासर स्थित करणी गौशाला में बुधवार को गांव दुलचासर के निवासी बालक अनवे भादू का जन्मदिन परिजनों ने गौसेवा कर मनाया। परिजनों ने गौशाला में 1 कडाही मीठी लापसी का भंडारा एवं गुड का भोग गौवंश को लगाया एवं गौमाता का आर्शीवाद लिया। इस दौरान हरिराम, राजाराम, मनीराम, महेन्द्र कुमार, रणजीत भादू, देवीलाल महिया आदि ने श्रमदान किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गौशाला में मनाया जन्मदिन, की गौसेवा।