Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 नवबंर 2024। बाजार के बीच में सोमवार को एक हजारों रूपए भरा पर्स गिर गया। गांव गुसाईंसर बड़ा के इंद्रचंद सारस्वत के पर्स में 15-20 हजार रूपए सहित आधार कार्ड, पेन कार्ड व अन्य जरूरी दस्तावेज रखे थे। 72 वर्षीय सारस्वत ने बताया कि सोमवार को वे करीब 2.30 बजे से 3 बजे के बीच बस स्टैंड  सब्जी मंडी से सरकारी अस्पताल की ओर जा रहें थे। इसी दौरान कहीं उनका पर्स गिर गया। किसी भी नागरिक को पर्स मिले तो बुजुर्ग ने उससे पर्स लौटाने की अपील के साथ 9998780385 पर संपर्क करने की बात कही है।

बता देवें दो दिन पहले आड़सर बास के श्रीराम भवन में एक विवाह समारोह में शामिल होने आई महिला का पर्स भी टाइम्स में खबर प्रकाशन के साथ ही टैक्सी चालक अशोक शर्मा ने सही मालिक को लौटा दिया। अशोक शर्मा ने व पर्स मालिक महिला ने श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स का आभार जताया।