Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20241119-WA0026
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 नवंबर 2024। देर रात श्रीडूंगरगढ़ के निकट ही एक कार व ट्रेक्टर में टक्कर हो जिसमें एक जना गम्भीर घायल हुए। कार व ट्रेक्टर दोनों ही सीकर की ओर जा रहे थे। जिसमें कार ने ट्रेक्टर को पीछे से टक्कर मारी। दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। घायल 30 वर्षीय नंदुनाथ पुत्र भगवान नाथ निवासी आडसर बास को उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद युवक को बीकानेर रैफर कर दिया गया। युवक ट्रेक्टर पर लगा अपना थ्रेसर लेकर किसी खेत की ओर जा रहा था और बीच में हाइवे फोरलेन के पास ही दुर्घटना का शिकार हो गया। मौके पर हेड कांस्टेबल लक्ष्मण नेहरा पुलिस दल के साथ पहुंचे और दोनों वाहनों को सड़क से हटवाया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार व ट्रेक्टर टक्कर में ट्रेक्टर सवार एक युवक हुआ घायल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दोनों वाहन हुए क्षतिग्रस्त।